शादी के बहाने बनाए शारीरिक संबंध
नागपुर.
मानकापुर थाना परिसर में शादी का झांसा देकर 38 वर्षीय महिला के साथ शारीरिक संबंध बनानेवाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पीड़ित महिला की पहली शादी हुई थी. उसे बेटा भी है. बाद में उसका तलाक हो गया था. 2020 से उसकी आरोपी 35 वर्षीय सरफराज जमाल अंसारी के साथ पहचान है. दोनों के बीच प्रेम संबंध थे. अंसारी ने महिला से शादी करने और उसके बेटे की देखभाल करने का भरोसा दिलाया. इसके बाद महिला के घर पर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. जब महिला ने शादी करने के बारे में पूछा, तो अंसारी ने इनकार कर दिया. पीड़ित महिला को अंसारी के पहले से ही शादीशुदा होने का भी पता चला. महिला ने पुलिस से शिकायत की. मानकापुर पुलिस ने दुष्कर्म की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर अंसारी को गिरफ्तार कर लिया.