शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
22:29 IST

छात्रा की सड़क पर पिटाई, मोबाइल भी फोड़ा

दूसरे से बात करने पर खफा था आरोपी, प्रतापनगर में मामला दर्ज

नागपुर.

दूसरे से बात करने पर खफा युवक ने एक छात्रा की सड़क पर पिटाई कर दी. उसने युवती का मोबाइल भी फोड़ा डाला. प्रतापनगर पुलिस ने आरोपी साहिल केदार के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पीड़ित 19 वर्षीय छात्रा की एक सहेली के माध्यम से साहिल से पहचान हुई थी. कुछ दिनों तक दोनों की दोस्ती थी. युवती द्वारा दूसरे से बात करने पर साहिल संतप्त हो जाता था. उसके बर्ताव के चलते युवती ने बात करना बंद कर दिया. इसके बाद भी साहिल युवती का पीछा करने दूसरों से बात करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देता था. 15 अक्तूबर को छात्रा कॉलेज से घर जा रही थी. तभी पीछा कर रहे साहिल ने प्रतापनगर चौक के पास छात्रा को रोका. हाथ पकड़कर उससे मारपीट करने लगा. छात्रा का मोबाइल छीनकर फोड़ डाला. उसने गालियां देते हुए माता-पिता को जान से मारने की धमकी दी. सड़क पर मारपीट किए जाने से छात्रा भयभीत हो गई. उसने प्रतापनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है.

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे