शनिवार, 17 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
14:46 IST

सहपाठी की हवश का शिकार हुई नाबालिग छात्रा

शिशु पैदा होने के बाद खुलासा, इंटरनेट देखकर बनाया गर्भपात का काढ़ा, पांचपावली में मामला दर्ज

नागपुर.

नाबालिग छात्रा पर उसके ही सहपाठी ने शादी का झांसा देकर बलात्कार किया है. गर्भवती नाबालिग द्वारा शिशु को जन्म देने के बाद सच्चाई सामने आई है. पीड़ित 17 वर्षीय ग्यारहवी की छात्रा है. इसी दौरान उसकी 18 वर्षीय आरोपी से दोस्ती हुई. आरोपी ने नाबालिग को शादी करने का झांसा देकर अपने जाल में फांसा. आरोपी के माता-पिता मजदूरी करते है. उसने 27 अगस्त 2025 की दोपहर नाबालिग छात्रा को अपने पांचपावली स्थित घर बुलाया. वहां शादी का झांसा देकर पहली मर्तबा जबरण शारीरिक संबंध बनाए. इसके बाद से दोनों साथ घूमने लगे. आरोपी जब भी मौका मिलता छात्रा को घर बुलाकर शारीरिक संबंध बनाता था. चार माह पहले छात्रा की माहवारी बंद हो गई. उसने आरोपी को इसकी जानकारी दी. आरोपी ने नाबालिग को गर्भपात की दवा लेने को कहा. इसके बाद से दोनों इंटरनेट पर गर्भपात के नुस्खे खोजने लगे.

इंटरनेट की मदद से तरह-तरह के काढ़े बनाकर सेवन करने लगे. पीड़ित नाबालिग के माता-पिता भी मजदूरी करते है. नाबालिग ने अपने माता-पिता को भी गर्भवती होने की भनक नहीं लगने थी. 12 अक्तूबर को कथित काढ़ा पीने के बाद नाबालिग को पेट दर्द होने लगा. इसी दौरान उसने नवजात को जन्म दिया. यह देखकर उसके परिजनों के होश उड़ गए. शिशु की अवस्था देखकर परिजन उसे डागा हास्पिटल ले गए. नाबालिग को मेडिकल पहुंचाया. वहां चिकित्सक के पूछताछ करने पर नाबालिग ने घटनाक्रम बताया. चिकित्सक ने पांचपावली पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने रेप तथा पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है. नाबालिग और आरोपी की सच्चाई पता चलने से पुलिस भी अवाक है.

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे