गुरूवार, 17 सितमबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
01:28 IST

SBI अगले साल करेगी करीब 12 हजार पदों पर भर्ती, 250 नई ब्रांच भी खुलेंगी

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने वित्त वर्ष 2026-27 में बड़े पैमाने पर भर्ती और ब्रांच विस्तार का प्लान बनाया है।

SBI अगले साल करेगी करीब 12 हजार पदों पर भर्ती, 250 नई ब्रांच भी खुलेंगी तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यानी SBI में वित्त वर्ष 2026-27 के दौरान करीब 12 हजार नई नौकरियां निकलने वाली हैं। यह जानकारी खुद बैंक के चेयरमैन सीएस सेट्टी ने दी है। उनके मुताबिक इस साल क्लेरिकल और ऑफिसर कैडर में मिलाकर करीब 11,000 से 12,000 नियुक्तियां हो सकती हैं। हालांकि यह आंकड़ा फाइनल नहीं है, रिटायरमेंट और बैंक की जरूरत के हिसाब से इसमें बदलाव हो सकता है।

पिछले वित्त वर्ष में बैंक ने बड़ी संख्या में भर्तियां की थीं, जिसमें करीब 1,500 स्पेशलिस्ट आईटी ऑफिसर भी शामिल थे। लेकिन इस बार आईटी सेक्शन में उतने बड़े पैमाने पर भर्ती की जरूरत नहीं है, ऐसा सेट्टी ने बताया है।

मार्च 2026 तक SBI में कुल कर्मचारियों की संख्या 2.45 लाख से भी ज्यादा हो गई थी। बैंक की वित्त वर्ष 2026 की रिपोर्ट के अनुसार, 2025-26 में कुल 25,633 लोगों की भर्ती हुई थी। इनमें 4,640 ऑफिसर, 19,340 असोसिएट्स और 1,653 कॉन्ट्रैक्चुअल स्टाफ शामिल थे। इस बार भर्ती का मुख्य फोकस क्लेरिकल और ऑफिसर कैडर पर ही रहने की संभावना है, हालांकि किस कैडर में कितनी पोस्ट होंगी, इसकी पूरी डिटेल बैंक ने अभी शेयर नहीं की है।

भर्ती के अलावा SBI अपने ब्रांच नेटवर्क को भी बढ़ाने की तैयारी में है। वित्त वर्ष 2026-27 में बैंक करीब 200 से 250 नई ब्रांच नेट आधार पर जोड़ने की योजना बना रहा है। सेट्टी का कहना है कि SBI का नेटवर्क पहले से ही बहुत बड़ा है, लेकिन कुछ इलाकों में अभी भी बैंक की मौजूदगी बढ़ाने की गुंजाइश है। जिन जिलों में नई कॉलोनियां बस रही हैं और कारोबारी गतिविधियां बढ़ रही हैं, वहां बैंक अपनी पहुंच मजबूत करना चाहता है। साथ ही कुछ ब्रांचों को व्यवस्थित करने का काम भी चल रहा है।

इसी बीच चेयरमैन ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी NSE के प्रस्तावित आईपीओ को लेकर भी जानकारी दी। SBI और उसकी सहायक कंपनी SBI कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड मिलकर NSE में अपनी करीब 1 फीसदी हिस्सेदारी बेचने की तैयारी में हैं। इसमें SBI करीब 0.65 फीसदी और SBI कैपिटल मार्केट करीब 0.35 फीसदी हिस्सेदारी बेच सकती है। हालांकि दूसरे शेयरधारकों की भागीदारी के चलते यह हिस्सेदारी कम भी हो सकती है।

फिलहाल SBI के पास NSE में 3.23 फीसदी और SBI कैपिटल मार्केट्स के पास 4.33 फीसदी हिस्सेदारी है। 30,000 करोड़ रुपये के इस प्रस्तावित आईपीओ को रेगुलेटरी मंजूरी मिल चुकी है, और इसे भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बताया जा रहा है। इसकी तुलना हुंडई मोटर इंडिया, एलआईसी, पेटीएम, टाटा कैपिटल और कोल इंडिया के इश्यू से की जा रही है।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे