बुधवार, 16 सितमबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
23:25 IST

Samsung Galaxy A07s ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ 20 हजार से कम में मिलेगा

सैमसंग ने अपना नया बजट स्मार्टफोन कुछ चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में उतारा है, फोन में बड़ी बैटरी और तगड़ा कैमरा मिलता है।

Samsung Galaxy A07s ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ 20 हजार से कम में मिलेगा तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं

टेक कंपनी सैमसंग ने अपना एक और स्मार्टफोन कुछ चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में उतार दिया है। बजट फ्रेंडली सेगमेंट में आने वाले इस नए हैंडसेट का नाम है Samsung Galaxy A07s। कंपनी की वेबसाइट पर यह फोन तीन रंगों में मिल रहा है, और इसे दो रैम-स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है।

सैमसंग ने यह बजट स्मार्टफोन 4GB+64GB और 4GB+128GB वेरिएंट में लॉन्च किया है। 4GB+64GB वाले वेरिएंट की कीमत JOD 119 रखी गई है, यानी करीब 16,000 रुपये। वहीं टॉप वाले 4GB+128GB वेरिएंट के लिए JOD 149 चुकाने होंगे, यानी लगभग 20,000 रुपये। फिलहाल यह डिवाइस जॉर्डन में सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। ग्राहक इसे ब्लैक, ग्रीन और लाइट वॉयलेट कलर में ले सकते हैं।

डिस्प्ले की बात करें तो फोन में 6.7 इंच का HD+ PLS LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 90Hz तक का रिफ्रेश रेट और 16.7 मिलियन कलर्स सपोर्ट मिलता है। धूल और पानी से बचाव के लिए इसमें IP54 रेटिंग भी दी गई है।

प्रोसेसर के लिए यह फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हेलिओ G99+ चिपसेट पर चलता है, जिसमें 2.0GHz पर चलने वाले छह एफिशिएंसी कोर और दो परफॉर्मेंस कोर हैं, जो 2.2GHz तक की पीक क्लॉक स्पीड दे सकते हैं। फोन में 4GB रैम के साथ 128GB तक इंटरनल स्टोरेज मिलता है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल (f/1.8) का है, जिसमें ऑटोफोकस और 10x तक डिजिटल जूम मिलता है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल (f/2.4) का रियर डेप्थ सेंसर भी है। फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल (f/2.0) का कैमरा दिया गया है। यह फोन 1080p पर 30fps तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है।

बैटरी के लिए इस नए स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो यूएसबी टाइप-सी पोर्ट से चार्ज होती है।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे