मंगलवार, 3 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

सैमसंग-विवो को टक्कर देने उतरी भारतीय कंपनी, 15 हजार से कम में दो नए स्मार्टफोन लाँच

सैमसंग-विवो को टक्कर देने उतरी भारतीय कंपनी, 15 हजार से कम में दो नए स्मार्टफोन लाँच तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
कारोबार PT24 टीम

भारतीय टेक कंपनी कार्बोन ने Karbonn Rebel Pro और Karbonn Rebel लाँच किए हैं। कीमत 12,499 और 11,999 रुपये है और बिक्री 4 नवंबर से शुरू होगी।

भारतीय टेक कंपनी कार्बोन ने दो नए स्मार्टफोन बाजार में उतारे हैं। इन दोनों फोन के नाम Karbonn Rebel Pro और Karbonn Rebel हैं। सैमसंग और विवो जैसी कंपनियों को टक्कर देने के लिए कंपनी ने ये स्मार्टफोन लाँच किए हैं। इन दोनों फोन के लाँच के साथ कंपनी ने एक बार फिर भारतीय मार्केट में पदार्पण किया है। दोनों फोन 15 हजार रुपये से कम कीमत में लाँच हुए हैं, यानी अब ये भारत के बजट सेगमेंट का हिस्सा बन गए हैं।

कीमत की बात करें तो कार्बोन रेबेल प्रो की कीमत 12,499 रुपये है, जबकि स्टैंडर्ड रेबेल मॉडल की कीमत सिर्फ 11,999 रुपये रखी गई है। दोनों स्मार्टफोन की बिक्री 4 नवंबर से शुरू होगी। ग्राहक ई कॉमर्स प्लैटफॉर्म अमेज़न से इन्हें खरीद सकते हैं।

कंपनी ने जो दो नए स्मार्टफोन लाँच किए हैं, उन दोनों में मीडियाटेक हेलियो प्रोसेसर और बड़ी बैटरी मिलेगी। दोनों डिवाइस में कंपनी 2 साल तक बड़े एंड्रॉइड ओएस अपग्रेड और 2 साल तक रेगुलर सिक्योरिटी पैच देगी। इनमें 3.5mm का हेडफोन जैक भी मिलेगा, जो आजकल के नए स्मार्टफोन में देखने को नहीं मिलता।

अब पहले कार्बोन रेबेल प्रो के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स देख लेते हैं। इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच का एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है। इसके साथ 120Hz तक का रिफ्रेश रेट और 720 निट्स की ब्राइटनेस मिलेगी। नए डिवाइस में मीडियाटेक हेलियो G81 प्रोसेसर मिलेगा। इसमें 20W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000mAh की बैटरी भी मिलेगी। फोटोग्राफी के लिए प्रो मॉडल में 64MP का प्रायमरी कैमरा है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

अब दूसरे फोन यानी स्टैंडर्ड कार्बोन रेबेल की बात करें। इसमें 6.75 इंच का एचडी+ डिस्प्ले मिलेगा। इस स्मार्टफोन में भी मीडियाटेक हेलियो G81 चिपसेट है, और 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7,000mAh की बैटरी मिलेगी। फोन में 50MP का प्रायमरी कैमरा है।

#नागपुर#कारोबार#PT24#Business#Nagpur

विज्ञापन

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप 'आप' पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे