मंगलवार, 3 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

मारुति सुजुकी की अक्टूबर में 2,76,120 गाड़ियां बिकीं, निर्यात 59% बढ़ा

मारुति सुजुकी की अक्टूबर में 2,76,120 गाड़ियां बिकीं, निर्यात 59% बढ़ा तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
कारोबार PT24 टीम

मारुति सुजुकी ने अक्टूबर 2026 में कुल 2,76,120 वाहन बेचे, जो पिछले साल अक्टूबर से 25% ज्यादा है। निर्यात में 59% की बढ़त रही।

मारुति सुजुकी ने अक्टूबर 2026 में बिक्री का नया रिकॉर्ड बनाया है। कंपनी ने इस महीने कुल 2,76,120 वाहन बेचे। ऑक्टोबर 2025 में यह आंकड़ा 2,20,894 यूनिट था, यानी कुल बिक्री में 25% की बढ़त हुई। देश में बिक्री के साथ-साथ निर्यात में भी अच्छी बढ़त रही, जिसका फायदा कंपनी को मिला।

भारतीय बाजार की बात करें तो अक्टूबर 2026 में कंपनी ने 2,16,789 वाहन बेचे। पिछले साल इसी महीने में यह संख्या 1,80,675 यूनिट थी। कंपनी के पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में 2,12,384 यूनिट की बिक्री दर्ज हुई, जो पिछले साल के 1,76,318 यूनिट से 20% ज्यादा है।

इसमें पैसेंजर कारों की बिक्री 1,00,877 यूनिट रही, जबकि यूटिलिटी व्हीकल की बिक्री 97,787 यूनिट रही। SUV और MPV सेगमेंट के वाहनों की बिक्री में 26% की बढ़त हुई है। पैसेंजर कारों और यूटिलिटी व्हीकल के बीच का फर्क अब सिर्फ 3,090 यूनिट रह गया है। ब्रेजा, फ्रॉन्क्स, ग्रैंड विटारा, अर्टिगा, विक्टोरिस और ई विटारा जैसे मॉडल्स को इसका फायदा मिला।

कंपनी के लिए अक्टूबर में सबसे तेज बढ़ने वाला सेगमेंट निर्यात रहा। कंपनी ने 49,872 वाहन विदेश भेजे, जबकि ऑक्टोबर 2025 में यह आंकड़ा 31,304 यूनिट था। इस तरह निर्यात में 59% की बढ़त हुई। दूसरी कंपनियों को OEM सप्लाई में 6% की बढ़त के साथ 9,459 यूनिट दर्ज हुईं। वैन सेगमेंट में ईको की 13,720 यूनिट और सुपर कैरी की 4,405 यूनिट बिकीं।

अब वित्त वर्ष 2026-27 के अप्रैल से अक्टूबर, यानी 7 महीनों का हिसाब देखें तो मारुति सुजुकी की कुल बिक्री 16,55,498 यूनिट तक पहुंची। पिछले साल इसी अवधि में 12,99,629 यूनिट की बिक्री हुई थी, यानी कुल बिक्री में 27% की बढ़त हुई।

इसी दौरान यूटिलिटी व्हीकल की बिक्री 40% बढ़कर 5,53,479 यूनिट हो गई। पैसेंजर कारों की बिक्री 31% बढ़कर 6,51,971 यूनिट पर पहुंची। निर्यात में भी 18% की बढ़त दर्ज की गई। देश में SUV की बढ़ती मांग और विदेश में गाड़ियों की मजबूत मांग के दम पर कंपनी ने अक्टूबर में बिक्री का नया पड़ाव छुआ है।

#नागपुर#कारोबार#PT24#Business#Nagpur

विज्ञापन

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप 'आप' पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे