सोम‌वार, 19 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
22:34 IST

व्हॉट्सऐप अकाउंट न हो तब भी कॉल में जुड़ सकेंगे लोग, बस एक लिंक से मिलेगी एंट्री

व्हॉट्सऐप के नए फीचर से अकाउंट या ऐप के बिना भी लोग ऑडियो और वीडियो कॉल में शामिल हो सकेंगे। कॉल एन्क्रिप्टेड रहेंगे और होस्ट के हाथ में कंट्रोल रहेगा।

व्हॉट्सऐप अकाउंट न हो तब भी कॉल में जुड़ सकेंगे लोग, बस एक लिंक से मिलेगी एंट्री तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं

सोशल मीडिया इन्स्टंट मेसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हॉट्सऐप ने अपने यूजर्स के लिए एक नया फीचर लॉन्च किया है। इस अपडेट के बाद अब ऐसे लोगों को भी व्हॉट्सऐप के ऑडियो या वीडियो कॉल में जोड़ा जा सकता है, जिनके पास व्हॉट्सऐप अकाउंट नहीं है या जिनके फोन में व्हॉट्सऐप इंस्टॉल ही नहीं है। कंपनी के इस नए फैसले से जूम (Zoom) और गूगल मीट (Google Meet) जैसे प्लेटफॉर्म्स को सीधी टक्कर मिलने की संभावना जताई जा रही है।

अब तक का नियम यह था कि किसी भी ग्रुप कॉल या प्राइवेट कॉल में शामिल होने के लिए सामने वाले का व्हॉट्सऐप अकाउंट होना जरूरी था। नए फीचर में व्हॉट्सऐप चलाने वाला मुख्य यूजर, यानी होस्ट, एक लिंक भेजकर दूसरों को कॉल में आने का न्योता दे सकता है।

जिसके पास व्हॉट्सऐप अकाउंट नहीं है, वह वेब ब्राउजर में उस लिंक पर क्लिक करके सीधे कॉल से जुड़ सकता है। इसके लिए उसे कोई ऐप डाउनलोड नहीं करना पड़ेगा और न ही कोई रजिस्ट्रेशन करना पड़ेगा। चाहे ऑफिस की मीटिंग हो, ऑनलाइन क्लास हो या फैमिली का वीडियो कॉल, यह फीचर काफी काम का साबित होगा। एक ग्रुप कॉल में ज्यादा से ज्यादा 32 लोग शामिल हो सकते हैं।

इस नई सुविधा में सुरक्षा का खास ख्याल रखा गया है। सबसे पहले, ये सभी कॉल पूरी तरह एन्क्रिप्टेड रहेंगे, जिससे गोपनीयता को लेकर कोई सवाल नहीं रहेगा।

लिंक पर क्लिक करने के बाद गेस्ट यूजर को सीधे कॉल में एंट्री नहीं मिलती। पहले उसे अपना नाम डालकर 'वेटिंग रूम' में इंतजार करना पड़ता है। जब तक होस्ट, यानी अकाउंट वाला मुख्य यूजर, इजाजत नहीं देता, तब तक गेस्ट कॉल का हिस्सा नहीं बन सकता। होस्ट चाहे तो किसी भी गेस्ट को जब चाहे कॉल से बाहर भी निकाल सकता है।

प्राइवेसी के लिहाज से भी गेस्ट यूजर की हदें तय हैं। वह दूसरे सदस्यों के फोन नंबर नहीं देख सकता, मेसेज नहीं भेज सकता और अपनी तरफ से किसी और को कॉल में जोड़ भी नहीं सकता।

इसके अलावा यूजर्स को स्क्रीन शेयरिंग (Screen Sharing), हैंड-रेज़ (Hand-Res) और इमोजी रिएक्शन्स जैसे आधुनिक फीचर्स भी मिलेंगे। व्हॉट्सऐप जल्द ही कैलेंडर इंटिग्रेशन (Calendar Integration) की सुविधा भी लाने वाला है। इसके आने पर गूगल या आउटलुक कैलेंडर से सीधे व्हॉट्सऐप कॉल का लिंक बनाना मुमकिन हो जाएगा।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे