गुरूवार, 8 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
18:53 IST

सैमसंग का सबसे पतला टैबलेट बाजार में, गैलेक्सी टैब एस12 सीरीज की बिक्री शुरू

सैमसंग इंडिया ने गैलेक्सी टैब एस12 सीरीज की बिक्री देशभर में शुरू करने का ऐलान किया है। इसमें एआई फीचर्स और अल्ट्रा-थिन डिजाइन है।

सैमसंग का सबसे पतला टैबलेट बाजार में, गैलेक्सी टैब एस12 सीरीज की बिक्री शुरू तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं

कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स की बड़ी कंपनी सैमसंग इंडिया ने अपनी 'गैलेक्सी टैब एस12 सीरीज' की देशभर में बिक्री का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। कंपनी के मुताबिक यह उसकी अब तक की सबसे ताकतवर और कई कामों में आने वाली टैबलेट सीरीज है। इसमें अल्ट्रा-थिन डिजाइन, बेहतर परफॉर्मेंस और गैलेक्सी एआई को एक साथ जोड़ा गया है। ये नए टैबलेट ग्रे और सिल्वर, दो रंगों में मिलेंगे।

सीरीज में गैलेक्सी टैब एस12 अल्ट्रा (14.6 इंच) और टैब एस12+ (12.6 इंच) शामिल हैं। दोनों में डायनैमिक एमोलेड 2एक्स डिस्प्ले है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 1600 निट्स तक जाती है। इसका विजन बूस्टर फीचर हर रोशनी में ब्राइटनेस अपने आप एडजस्ट कर देता है। गैलेक्सी टैब एस12 अल्ट्रा सिर्फ 5.1 मिमी पतला है और यह सैमसंग का अब तक का सबसे स्लिम टैब है। वहीं गैलेक्सी टैब एस12+ की मोटाई 5.3 मिमी है।

दोनों डिवाइस में कम बिजली खर्च करने वाला 3 एनएम प्रोसेसर लगा है। पिछले मॉडल के मुकाबले इसमें एनपीयू 61 फीसदी, सीपीयू 19 फीसदी तेज है और जीपीयू पावर 17 फीसदी बेहतर है। बैटरी अल्ट्रा मॉडल में 23 घंटे और प्लस मॉडल में 21 घंटे तक चलती है। 45 वॉट के अडैप्टर से यह सिर्फ 95 मिनट में 100 फीसदी चार्ज हो जाती है। गर्मी को काबू में रखने के लिए नया 3डी वेपर चैंबर भी दिया गया है।

यह सीरीज एंड्रॉइड 17 और वन यूआई 9 पर चलती है। इसमें नोट असिस्ट, गूगल एआई प्रो (जेमिनी का 6 महीने का ट्रायल) और सैमसंग ब्राउजर जैसे गैलेक्सी एआई फीचर मिलते हैं। काम के लिए अडोबी फोटोशॉप, गुडनोट्स (1 साल मुफ्त), लुमाफ्यूजन और क्लिप स्टूडियो पेंट जैसे ऐप खास छूट के साथ मिलेंगे। पानी और धूल से बचाव के लिए डिवाइस को आईपी68 रेटिंग मिली है। साथ ही 7 साल तक ओएस और सिक्योरिटी अपडेट दिए जाएंगे।

कीमत की बात करें तो गैलेक्सी टैब एस12 अल्ट्रा की शुरुआती कीमत 1,49,999 रुपये और गैलेक्सी टैब एस12+ की 1,29,999 रुपये है। अल्ट्रा के लिए प्रो कीबोर्ड कवर 27,999 रुपये का है, जबकि एस12+ के लिए 26,499 रुपये का। दोनों मॉडल वाई-फाई और 5जी वेरिएंट में आते हैं, जिनमें 12 जीबी रैम और 256 जीबी या 512 जीबी स्टोरेज का विकल्प है। ये 7 अक्टूबर से सैमसंग एक्सक्लूसिव स्टोर, पार्टनर स्टोर, सैमसंग डॉट कॉम और दूसरे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर मिलेंगे।

खरीदारों के लिए कई ऑफर भी घोषित हुए हैं। सैमसंग स्मार्टफोन की खरीद पर 15,000 रुपये तक की छूट मिलेगी। चुनिंदा वियरेबल्स पर 15 फीसदी और प्रो कीबोर्ड कवर पर 30 फीसदी की छूट है। इसके अलावा 5,000 रुपये तक का बैंक कैशबैक या अपग्रेड बोनस मिलेगा। बड़े बैंक और एनबीएफसी पार्टनरों के जरिए 24 महीने तक नो-कॉस्ट ईएमआई की सुविधा भी है।

सैमसंग ने टैबलेट के लिए पहली बार 'गैलेक्सी फॉरएवर' नाम का 2 साल का प्रोग्राम शुरू किया है। इस पैक की कीमत 12,499 रुपये है। इसमें ग्राहक मूल कीमत का 75 फीसदी और प्रोग्राम फीस 24 ईएमआई में चुकाकर टैब खरीद सकते हैं। 24 महीने के भीतर 40 फीसदी तक की तय बायबैक वैल्यू के साथ अपग्रेड का विकल्प मिलता है। साथ ही 2 साल के लिए मुफ्त सैमसंग केयर+ सुरक्षा भी शामिल है।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे