गुरूवार, 8 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
18:43 IST

पलटते ही धू-धू कर जल उठी कार

काटोल मार्ग पर हादसा, नागरिकों ने दिखाई तत्परता

नागपुर.

नागपुर-काटोल रोड पर फेटरी हनुमान मंदिर के पास भीषण सड़क हादसे में अल्टो कार पलटने से धू-धू कर जल गई. कार में सवार लोग घायल हो गए. 7 अक्टूबर की सुबह करीब 7 बजे फेटरी हनुमान मंदिर के पास से अल्टो कार नागपुर की ओर जा रही थी. अचानक कार बेकाबू होकर पलट गई. उसमें सवार चालक तथा अन्य लोग जख्मी हो गए. पलटने ही कार ने आग पकड़ ली. नागरिकों ने तत्परता से मदद करके कार में सवार पंकज कोसे, 10 नंबर पुलिया, कामठी रोड तथा उसके साथियों को कलमेश्वर ग्रामीण अस्पताल रवाना किया. प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें नागपुर भेजा गया. घटना का पता चलने पर दमकल की टीम भी मौके पर पहुंची. उसने आग पर काबू किया. कलमेश्वर पुलिस घटना की जांच कर रही है.

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे