बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

पूर्व आईएएस रमेश थेटे गिरफ्तार

पूर्व आईएएस रमेश थेटे गिरफ्तार
जुर्म PT24 टीम

धोखाधड़ी-चेक बाउंस में गिरफ्तारी वारंट, भोपाल ले गई एमपी पुलिस

नागपुर.

मध्य प्रदेश कैडर के पूर्व आईएएस अधिकारी रमेश थेटे को नागपुर में गिरफ्तार किया गया है. भोपाल की अदालत से जारी गिरफ्तारी वारंट पर कार्रवाई करते हुए मध्य प्रदेश पुलिस ने नागपुर की बेलतरोड़ी पुलिस के सहयोग से बुधवार को मनीषनगर इलाके में दबिश दी और उन्हें हिरासत में ले लिया. गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम उन्हें भोपाल लेकर रवाना हो गई. उन्हें संबंधित अदालत में पेश किया जाएगा. धोखाधड़ी और चेक बाउंस से जुड़े मामले में हुई इस कार्रवाई से प्रशासनिक और सामाजिक हलकों में चर्चा शुरू हो गई है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व आईएएस अधिकारी रमेश थेटे वर्तमान में नागपुर के मनीषनगर परिसर में रह रहे थे. भोपाल की एक अदालत में उनके खिलाफ धोखाधड़ी और चेक बाउंस से संबंधित मामला विचाराधीन है. अदालत में लगातार अनुपस्थित रहने के कारण उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था. वारंट जारी होने के बाद मध्य प्रदेश पुलिस उनकी तलाश कर रही थी. इसी दौरान पुलिस को उनके नागपुर में रहने का पता चला. इसके बाद मध्य प्रदेश पुलिस ने नागपुर पुलिस से संपर्क किया और बेलतरोड़ी पुलिस के सहयोग से कार्रवाई की योजना बनाई.

बुधवार को दोनों पुलिस टीम मनीषनगर इलाके में कार्रवाई करते हुए रमेश थेटे को हिरासत में लिया. इसके बाद मध्य प्रदेश पुलिस उन्हें अपने साथ भोपाल ले गई. अब संबंधित अदालत में उनकी पेशी के बाद मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी. थेटे की गिरफ्तारी धोखाधड़ी और चेक बाउंस से जुड़े मामले में हुई है. फिलहाल मामले की सुनवाई और आगे की कानूनी कार्रवाई भोपाल की संबंधित अदालत में होगी. प्रकरण में लगाए गए आरोपों पर अंतिम निर्णय न्यायिक प्रक्रिया के तहत ही होगा.

#नागपुर#जुर्म#PT24#Crime#Nagpur

विज्ञापन

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप 'आप' पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे