बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

हत्या की धमकी देकर नाबालिग से दुष्कर्म

जुर्म PT24 टीम

लॉज में ले जाकर किया अत्याचार, धमकाकर बार-बार शोषण का आरोप

नागपुर.

जान से मारने की धमकी देकर एक नाबालिग छात्रा का यौन शोषण किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है. हुड़केश्वर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में 24 वर्षीय आरोपी के खिलाफ पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. 17 वर्षीय पीड़िता अपनी दादी से मिलने जाया करती थी. इसी दौरान वर्ष 2021 में उसकी मुलाकात आरोपी से हुई. इसके बाद आरोपी उसका पीछा करने लगा. एक दिन रास्ते में रोककर उसने छात्रा का मोबाइल नंबर हासिल कर लिया और उससे बातचीत शुरू कर दी.

लॉज में ले जाकर दी जान से मारने की धमकी

आरोपी नाबालिग को हुड़केश्वर थाना क्षेत्र के तुकड़ोजी पुतला चौक स्थित एक लॉज में ले गया. वहां उसने जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए. इसके बाद भी आरोपी हत्या की धमकी देकर उसका यौन शोषण करता रहा. लगातार धमकियों और यौन शोषण से परेशान पीड़िता ने आखिरकार अपने परिजनों को आपबीती सुनाई. परिजनों की मदद से उसने हुड़केश्वर थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

#नागपुर#जुर्म#PT24#Crime#Nagpur

विज्ञापन

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप 'आप' पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे