रविवार, 1 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

फ्लिपकार्ट का बिग बिलियन डेज सेल 9 अक्टूबर से, फोन-टीवी पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट

फ्लिपकार्ट का बिग बिलियन डेज सेल 9 अक्टूबर से, फोन-टीवी पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
कारोबार PT24 टीम

फ्लिपकार्ट ने अपने सबसे बड़े शॉपिंग सेल की तारीख का ऐलान कर दिया है, प्लस और ब्लैक मेंबर्स को एक दिन पहले ही एंट्री मिलेगी

फ्लिपकार्ट ने आखिरकार अपने सबसे बड़े शॉपिंग सेल बिग बिलियन डेज 2026 की तारीख का ऐलान कर दिया है। यह ई-कॉमर्स कंपनी अपना सेल भारत में 9 अक्टूबर 2026 से शुरू करने जा रही है।

फ्लिपकार्ट प्लस, फ्लिपकार्ट ब्लैक और फ्लिपकार्ट क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने वालों को सेल में एक दिन पहले ही एंट्री मिल जाएगी। यानी ये कस्टमर 8 अक्टूबर से ही सेल के ऑफर्स का फायदा उठा सकेंगे।

इतना ही नहीं, फ्लिपकार्ट ने सेल के लिए एक खास माइक्रोसाइट का लाइवस्ट्रीम भी किया है, जिसमें बैंक डिस्काउंट, स्पेशल डील्स और बाकी ऑफर्स दिखाए गए हैं। कंपनी ने संकेत दिए हैं कि इस साल के बिग बिलियन डेज सेल में फोन और टीवी से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स और घरेलू उपकरणों तक, तरह-तरह के प्रोडक्ट्स पर बढ़िया डील्स मिलेंगी।

गणपति के आते ही त्योहारों की शुरुआत जोरदार तरीके से हो जाती है और इसी दौरान बहुत से लोग इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने की सोचते हैं। इसी वक्त बड़े-बड़े सेल भी लगते हैं, जिनका फायदा कस्टमर उठा पाते हैं।

बिग बिलियन डेज 2026 सेल के दौरान कस्टमर एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के कार्ड से पेमेंट करने पर 10% तक इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं। इसके अलावा, फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने वाले कस्टमर्स को 10% छूट मिलेगी। फ्लिपकार्ट के सुपर मनी का इस्तेमाल करके पहले ट्रांजैक्शन पर 10% कैशबैक भी मिलेगा। इससे कस्टमर्स को जबरदस्त फायदा होने वाला है और इलेक्ट्रॉनिक सामान पर इसका लाभ जरूर उठाया जा सकता है।

सेल के दौरान कंपनी कई खास इवेंट्स और डील्स भी लेकर आने वाली है। इस दौरान प्राइस क्रैश, बीबीडी स्पेशल्स, टिक टॉक डील्स, ब्रांड आवर्स, डबल डिस्काउंट्स और रश आवर्स जैसी स्कीमों में अलग-अलग प्रोडक्ट्स उपलब्ध रहेंगे। हालांकि, इन ऑफर्स के तहत कौन-कौन से प्रोडक्ट होंगे और कितनी छूट मिलेगी, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। फिलहाल कस्टमर्स को कितनी छूट मिल सकती है, इसका इंतजार बना हुआ है, और इसका फायदा फ्लिपकार्ट को भी जरूर होने वाला है।

#नागपुर#कारोबार#PT24#Business#Nagpur

विज्ञापन

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप 'आप' पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे