सोम‌वार, 2 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

ऑनर X8e 4G लॉन्च: 7,700mAh बैटरी और 108MP कैमरा, कीमत करीब 35,000 से 42,000 रुपये

ऑनर X8e 4G लॉन्च: 7,700mAh बैटरी और 108MP कैमरा, कीमत करीब 35,000 से 42,000 रुपये तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
PT24 टीम

टेक कंपनी हॉनर ने X सीरीज में मिड-रेंज स्मार्टफोन Honor X8e 4G उतारा है, जिसमें बड़ी बैटरी, डेडिकेटेड एआय बटन और 108MP का मुख्य कैमरा है।

टेक कंपनी हॉनर ने अपनी X सीरीज में एक और नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इस फोन का नाम Honor X8e 4G है और इसे मिड-रेंज सेगमेंट में उतारा गया है। इसमें सिर्फ बड़ी बैटरी ही नहीं, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और दमदार कैमरा फीचर्स भी मिलेंगे।

अब कीमत की बात करें तो ऑनर एक्स 8ई 4G के 6GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत AZN 688 से AZN 820 के बीच है। रुपये में यह करीब 35,000 से 42,000 रुपये बैठती है। फोन सनराइज ऑरेंज, डेजर्ट गोल्ड और वेलवेट ब्लैक रंगों में खरीदने के लिए मौजूद है। यह स्मार्टफोन कंपनी की अजरबैजान वेबसाइट पर स्पॉट हुआ है।

डिस्प्ले से शुरू करें तो फोन में 6.87 इंच का टीएफटी एलसीडी डिस्प्ले मिलेगा। इसमें 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट है और पीक ब्राइटनेस 1,020 निट्स तक जाती है। परफॉर्मेंस के लिए क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 685 प्रोसेसर और एड्रेनो 610 जीपीयू दिया गया है। साथ में 6GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलेगा।

फोन में रैम टर्बो टेक्नोलॉजी भी है। दावा है कि वर्चुअल मेमोरी की मदद से यह रैम को 8GB+16GB रैम के बराबर का अनुभव देती है। इसके अलावा एआय इमेज टू वीडियो 2.0 फीचर मिलेगा। एआय टूल्स को जल्दी खोलने के लिए एक डेडिकेटेड एआय बटन भी दिया गया है। फोन में एनएफसी और ड्यूअल नैनो-सिम का सपोर्ट भी रहेगा।

कैमरे की तरफ आएं तो पीछे 108MP का प्राइमरी कैमरा है, जिसका अपर्चर f/1.75 है। फोन में एक और कैमरा लेंस भी मिलेगा। इस कैमरे से 1080p रिजॉल्यूशन तक वीडियो रिकॉर्ड हो सकता है और इसमें 8x डिजिटल जूम की सुविधा है। सामने की तरफ सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सेल का कैमरा लगा है।

बैटरी के मामले में ऑनर एक्स 8ई 4G में 7,700mAh की बैटरी दी गई है। चार्जिंग के लिए 45W ऑनर सुपरचार्ज वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। पानी और धूल से बचाव के लिए फोन को IP68, IP69 और IP69K रेटिंग मिलेगी।

#नागपुर#PT24#Nagpur

विज्ञापन

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप 'आप' पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे