सोम‌वार, 2 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

बेकाबू ट्रैवल्स ने युवा इंजीनियर को कुचला

जुर्म PT24 टीम

उपचार के दौरान मौत, बजाज नगर में हादसा

नागपुर के बजाज नगर इलाके में हुए एक भीषण सड़क हादसे में युवा इंजीनियर की मौत हो गई. मृतक 34 वर्षीय सर्वेश करोलिकर है. गंभीर रूप से घायल सर्वेश कई दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करते रहे, लेकिन सोमवार को इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया.सर्वेश वीएनआईटी से इंजीनियरिंग में टॉप कर चुके थे. एक सड़क हादसे ने परिवार का होनहार बेटा छीन लिया.

26 अक्टूबर को आरपीटीएस मार्ग पर असली कॉफी कैफे के पास यह हादसा हुआ था. 34 वर्षीय सर्वेश करोलिकर साइकिल से जा रहे थे. इसी दौरान संजय ट्रैवल्स की बस क्रमांक एम.पी./20/जेड.वी./0651 के चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि सर्वेश गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े. हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया. जख्मी सर्वेश को तत्काल उपचार के लिए पहले स्वास्थ्य अस्पताल और फिर विवेकानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया.डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी था और परिवार को उनके ठीक होने की उम्मीद थी. लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद सर्वेश की जान नहीं बचाई जा सकी. सोमवार को इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली. सर्वेश करोलिकर की पहचान एक होनहार इंजीनियर के रूप में थी. उन्होंने प्रतिष्ठित विश्वेश्वरैया राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (वीएनआईटी) से इंजीनियरिंग की पढ़ाई में टॉप किया था. पढ़ाई और भविष्य को लेकर परिवार ने उनसे कई उम्मीदें लगा रखी थीं, लेकिन एक सड़क हादसे ने सब कुछ खत्म कर दिया. सर्वेश की मौत के बाद बजाज नगर पुलिस ने मामले में आवश्यक कानूनी धाराएं बढ़ा दी हैं. हादसे के बाद फरार बस चालक की भूमिका और पूरे मामले की जांच की जा रही है.

#नागपुर#जुर्म#PT24#Crime#Nagpur

विज्ञापन

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप 'आप' पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे