ऑनर ने मिडिल ईस्ट में उतारा X9e s, फोन में 8,560mAh की बैटरी
तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
टेक कंपनी ऑनर ने मिडिल ईस्ट में नया स्मार्टफोन Honor X9e s लॉन्च किया है। इसमें 8,560mAh बैटरी, स्नैपड्रैगन 6 जेन 4 चिपसेट और 120Hz डिस्प्ले है।
टेक कंपनी Honor ने मिडिल ईस्ट में आज अपना नया स्मार्टफोन Honor X9e s लॉन्च किया है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8,560mAh की बैटरी है। इसका डिजाइन चीन में लॉन्च हुए Honor Turbo 5G से मिलता-जुलता है। फोन में क्वालकॉम प्रोसेसर और 120Hz डिस्प्ले है।
कीमत की बात करें तो ऑनर एक्स 9ई एस 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले एक ही वेरिएंट में आया है। कंपनी ने इसकी कीमत 1,499 सऊदी रियाल रखी है, जो करीब 38,000 रुपये के बराबर बताई गई है। ग्राहक इसे डॉन ऑरेंज, ग्लेशियर व्हाइट और मिडनाइट ब्लैक रंगों में ले सकेंगे। फोन के साथ कंपनी ऑनर कॉफी मग, एक साल का एक्सीडेंटल डैमेज प्रोटेक्शन और बैटरी कैपेसिटी पर एक साल की गारंटी सर्विस भी दे रही है।
डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.79-इंच का 1.5K अमोलेड डिस्प्ले है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है और पीक ब्राइटनेस 1,800 निट्स है।
परफॉर्मेंस के लिए फोन में स्नैपड्रैगन 6 जेन 4 चिपसेट लगा है, और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 810 जीपीयू दिया गया है। यह फोन एंड्रॉइड 16 पर आधारित मैजिकओएस 10 पर चलता है। कंपनी ने फिलहाल इसे सिर्फ एक वेरिएंट में उतारा है। भारत में यह फोन कब आएगा, इस बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की गई है।
कैमरे के मामले में फोन के पिछले पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप और एलईडी फ्लैश है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 5MP का सेकेंडरी अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है। सामने की तरफ 16 मेगापिक्सेल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
कनेक्टिविटी के लिए फोन में वाईफाई 6, ब्लूटूथ 5.2 और एनएफसी सपोर्ट है। इसमें यूएसबी-सी पोर्ट भी है, जो USB 2.0 स्पीड को सपोर्ट करता है। बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के लिए ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट स्कैनर लगा है।
बैटरी की बात करें तो 8,560mAh की इस बैटरी की मोटाई 7.76 mm है और फोन का वजन 196 ग्राम है। फोन 80W चार्जिंग को सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने पर बैटरी 3 दिन चलती है।
कमेंट
अभी कोई कमेंट नहीं। पहले आप लिखिए।