शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
04:52 IST

नेटफ्लिक्स 6% कर्मचारियों की छंटनी करेगा, 2022 के बाद सबसे बड़ी कटौती

नेटफ्लिक्स अपने 6% कर्मचारियों को काम से हटाएगा। कंपनी के मुताबिक 2022 के बाद यह कर्मचारी कटौती का सबसे बड़ा दौर है।

नेटफ्लिक्स 6% कर्मचारियों की छंटनी करेगा, 2022 के बाद सबसे बड़ी कटौती तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं

आईटी सेक्टर में कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाने का सिलसिला थमा नहीं है। पिछले कुछ समय से इन कंपनियों में छंटनी की लहर दिख रही है। अब नेटफ्लिक्स भी इसी कतार में आ गई है। कंपनी अपने 6% कर्मचारियों को काम से हटाने जा रही है।

कंपनी का कहना है कि 2022 के बाद कर्मचारी कटौती का यह सबसे बड़ा दौर है। इसका सबसे ज्यादा असर प्रॉडक्ट, टेक्नॉलॉजी, लीगल और एचआर विभागों पर पड़ेगा। पिछले साल के आखिर में नेटफ्लिक्स में करीब 16,000 कर्मचारी थे।

नेटफ्लिक्स के को-सीईओ टेड सारंडोस और ग्रेग पीटर्स ने कर्मचारियों को ईमेल भेजकर इस फैसले की जानकारी दी है। दोनों ने साफ किया कि कर्मचारियों को हटाने का फैसला कंपनी के लिए आसान नहीं है। उनके मुताबिक इस बदलाव के दौर में कंपनी हटाए जाने वाले कर्मचारियों का साथ देगी।

दोनों अधिकारियों ने आगे कहा कि नेटफ्लिक्स का कारोबार मजबूत है और कंपनी इस साल के अपने लक्ष्य पूरे करने की दिशा में काम कर रही है। उनका कहना है कि कंपनी ऐसे क्षेत्रों में निवेश करती रहेगी, जिनसे कारोबार को बढ़ाने और सेवाओं को बेहतर करने में मदद मिले।

अब सवाल यह है कि छंटनी का फैसला क्यों लिया गया। नेटफ्लिक्स के पास दर्शकों का बड़ा वर्ग जरूर है, लेकिन उसे कड़ी टक्कर भी मिल रही है। यूट्यूब और टिकटॉक जैसे प्लेटफॉर्म से उसे तीखी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है। इन प्लेटफॉर्म पर काफी कंटेंट मुफ्त में मिलता है, इसलिए दर्शक सीधे उधर खिंच जाते हैं और उनका काफी वक्त वहीं बीतता है। इससे नेटफ्लिक्स के लिए अपने प्लेटफॉर्म पर दर्शकों को रोके रखना चुनौती बन गया है।

कंपनी अब सिर्फ सब्सक्रिप्शन की कमाई पर निर्भर नहीं रहना चाहती। इसके लिए उसकी अलग रणनीति है। कंपनी ने विज्ञापन, लाइव प्रोग्रामिंग और गेमिंग जैसे क्षेत्रों में भी अपना कारोबार बढ़ाने का फैसला किया है और इसके लिए कोशिशें भी चल रही हैं।

नेटफ्लिक्स ने इससे पहले 2022 में भी कर्मचारियों की छंटनी की थी। उस वक्त करीब 450 कर्मचारियों को काम से हटाया गया था। तब से अब तक की यह सबसे बड़ी कटौती है। कंपनी के इस फैसले से दुनियाभर में टेक्नॉलॉजी और मनोरंजन क्षेत्र में रोजगार को लेकर चिंता बढ़ सकती है। हर वर्ग के कर्मचारियों को यह फिक्र सता रही है कि छंटनी की आंच कहीं दूसरे क्षेत्रों तक भी तो नहीं पहुंच रही।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे