सोम‌वार, 19 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
14:05 IST

नवरात्र में गरबे के बीच साबुन लगाए, तौलिया लपेटे युवक का वीडियो वायरल

नवरात्र के गरबे में एक युवक कमर पर तौलिया लपेटे और बदन पर साबुन का झाग लगाए नाचता दिखा। उसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब फैल रहा है।

नवरात्र में गरबे के बीच साबुन लगाए, तौलिया लपेटे युवक का वीडियो वायरल तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं

नवरात्र शुरू होते ही हर तरफ गरबा और दांडिया की धूम रहती है। लोग नए कपड़े पहनकर, मेकअप करके गरबा खेलने पहुंचते हैं। गरबा पारंपरिक डांस है, लेकिन आजकल नौजवान लड़के इसमें नए-नए स्टेप जोड़कर माहौल जमा देते हैं। कुछ लोग इससे भी आगे निकल जाते हैं और ऐसे अजीब कपड़े पहनकर आते हैं कि देखकर हंसी आ जाती है।

कोई जेठालाल बनकर आता है, कोई चंपकलाल बापूजी बनता है, कोई एलियन बनता है तो कोई सिंघम की ड्रेस में पहुंचता है। लेकिन इस बार एक लड़का ऐसा अवतार लेकर आया कि बाकी सबके कॉस्ट्यूम उसके सामने फीके पड़ गए। यह नौजवान बदन पर साबुन लगाकर गरबा खेल रहा है।

यह वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसे इंस्टाग्राम अकाउंट makthakur_vlogs पर पोस्ट किया गया है।

वीडियो में दिखता है कि एक युवक सिर्फ कमर पर तौलिया लपेटे खड़ा है। उसके पूरे बदन पर साबुन का झाग लगा है। ऐसा लगता है जैसे वह नहा रहा था और आधा नहाकर ही सीधे गरबा खेलने चला आया हो। इतना ही नहीं, गरबा खेलते-खेलते वह बीच में दांत भी घिसने लगता है।

उसे देखकर वहां मौजूद सारे लोग हंस रहे हैं और उसके मज़े ले रहे हैं। पर वह जरा भी नहीं शर्माता। लोग जितना हंसते हैं, वह उतने ही जोश से नाचता है। उसका कॉन्फिडेंस देखकर सचमुच कमाल लगता है।

यह वीडियो अब तक 10 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। सैकड़ों लोगों ने इस पर कमेंट किए हैं। chinmay_patil1503 ने लिखा है कि इस लड़के का आत्मविश्वास गजब का है और इतने लोगों के बीच तौलिया पहनकर डांस करना आसान नहीं है।

solanki_parimal का कहना है कि इसे तो एक्टिंग के लिए ऑस्कर मिलना चाहिए। manjujain8975 को यह वीडियो बहुत बढ़िया लगा। वहीं _rahul_patil.22 ने लिखा कि इसे गरबे में 100 फीसदी इनाम मिला ही होगा।

नवरात्र में ऐसे मज़ेदार वीडियो हर साल आते हैं, पर इस बार साबुन वाले इस युवक ने सबका ध्यान खींच लिया है।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे