गुरूवार, 17 सितमबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
02:48 IST

Mirae Asset ने लॉन्च किया नया IT इंडेक्स फंड, 5,000 रुपये से शुरू हो सकेगा निवेश

आईटी सेक्टर में 78 कंपनियों तक पैसिव निवेश का मौका देने वाली नई स्कीम 8 सितंबर से 22 सितंबर तक खुली रहेगी।

Mirae Asset ने लॉन्च किया नया IT इंडेक्स फंड, 5,000 रुपये से शुरू हो सकेगा निवेश तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं

आईटी सेक्टर में निवेश करने वालों के लिए एक नया विकल्प बाजार में आ गया है। मिरे अॅसेट इन्वेस्टमेंट मॅनेजर्स (इंडिया) प्रायव्हेट लिमिटेड ने मिरे अॅसेट बीएसई इन्फॉर्मेशन टेक्नॉलॉजी इंडेक्स फंड लॉन्च करने की घोषणा की है। यह एक ओपन-एंडेड स्कीम है जो बीएसई इन्फॉर्मेशन टेक्नॉलॉजी टोटल रिटर्न इंडेक्स को ट्रैक करती है।

यह फंड इन्वेस्टर्स को एक ही इंडेक्स-ट्रैकिंग प्रोडक्ट के जरिए आईटी सर्विसेज, सॉफ्टवेयर प्रोडक्ट्स, आईटी-इनेबल्ड सर्विसेज और हार्डवेयर कंपनियों तक भारत के टेक्नोलॉजी सेक्टर में पैसिव और रूल्स पर आधारित पहुंच देता है। इस फंड के लिए न्यू फंड ऑफर यानी एनएफओ 8 सितंबर 2026 से खुलेगा और 22 सितंबर 2026 को बंद होगा। इसके बाद यह स्कीम 28 सितंबर 2026 से लगातार खरीद-बिक्री यानी सेल और रीपरचेज के लिए फिर से शुरू हो जाएगी।

मिरे अॅसेट इन्वेस्टमेंट मॅनेजर्स (इंडिया) प्रायव्हेट लिमिटेड के ईटीएफ प्रॉडक्ट्स हेड और फंड मैनेजर सिद्धार्थ श्रीवास्तव ने कहा, "डॉट-कॉम क्रैश से लेकर कोविड-19 तक, भारत के आईटी सेक्टर ने कई तकनीकी चक्रों की परीक्षा दी है और हर बार यह इंडस्ट्री हालात के हिसाब से खुद को ढालकर और मजबूत होकर सामने आई है। हमारा मानना है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई भारत की आईटी कंपनियां जो बुनियादी वैल्यू देती हैं, उसमें कोई रुकावट नहीं बल्कि एक और ऐसा ही बदलाव है।"

उन्होंने आगे बताया, "यह सेक्टर एक अहम मोड़ पर पहुंच चुका है, ऐसे में मिरे अॅसेट बीएसई इन्फॉर्मेशन टेक्नॉलॉजी इंडेक्स फंड का मकसद निवेशकों को एआई से जुड़ी सर्विसेज में हो रही तरक्की की वजह से इस इंडस्ट्री में आगे संभावित तेजी के अगले फेज में शामिल होने का मौका देना है।"

बीएसई इन्फॉर्मेशन टेक्नॉलॉजी इंडेक्स बीएसई ऑलकैप यूनिवर्स से बनाया गया है और इसमें 78 कंपनियों के मौके शामिल हैं। इससे सॉफ्टवेयर व कंसल्टिंग, आईटी-इनेबल्ड सर्विसेज, सॉफ्टवेयर प्रोडक्ट्स, कंप्यूटर हार्डवेयर और इक्विपमेंट जैसे सेगमेंट में निफ्टी आईटी इंडेक्स के मुकाबले ज्यादा डायवर्सिफाइड यानी विविधता वाला पोर्टफोलियो मिलता है।

यह इंडेक्स मार्केट-कैप के हिसाब से भी ज्यादा बैलेंस्ड मिक्स देता है, जिसमें लार्ज-कैप्स का हिस्सा करीब 72 फीसदी है जबकि मिड और स्मॉल-कैप्स मिलकर बाकी 28 फीसदी हिस्सा रखते हैं। इसके मुकाबले निफ्टी आईटी इंडेक्स का 80:20 अनुपात मुख्य रूप से लार्ज-कैप्स की तरफ झुका हुआ है। इससे निवेशकों को स्थापित आईटी दिग्गजों के साथ-साथ नई उभरती और तेजी से बढ़ती टेक्नोलॉजी कंपनियों में भी हिस्सा लेने का मौका मिलता है।

इस इंडेक्स फंड में न्यूनतम निवेश राशि 5,000 रुपये है और उसके बाद 1 रुपये के गुणकों में निवेश किया जा सकता है। इस फंड का मैनेजमेंट रितेश पटेल और अक्षय उदेशी करेंगे।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे