महाराष्ट्र पुलिस भर्ती: 2027 में करीब 8,100 पदों पर हो सकती है मेगा भर्ती
महाराष्ट्र में पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी और अहम खबर सामने आई है। राज्य में साल 2027 में करीब 8,100 पुलिस पदों पर भर्ती होने की संभावना जताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, जून 2027 तक जो पद खाली होने वाले हैं, उन सभी को इस भर्ती में शामिल किया जा सकता है।
राज्य के गृह विभाग ने पुलिस विभाग से जून 2027 तक खाली होने वाली सभी जगहों की जानकारी मांगी है। अलग-अलग यूनिट और जिलों से जो डिटेल्स मिल रही हैं, उन्हें राज्य स्तर पर इकट्ठा किया जा रहा है। इसके बाद ही भर्ती का फाइनल शेड्यूल तय किया जाएगा।
रिपोर्ट के अनुसार, इस प्रस्तावित भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने का काम नए साल में यानी दिसंबर महीने से शुरू हो सकता है। संभावित तौर पर आवेदन की तारीखें 1 दिसंबर 2026 से 31 दिसंबर 2026 के बीच रखी जा सकती हैं। वहीं भर्ती प्रक्रिया 1 जनवरी 2027 से 31 मार्च 2027 के बीच आगे बढ़ाई जा सकती है।
इस प्रस्तावित भर्ती में अलग-अलग जिलों की खाली जगहों को शामिल किया जाएगा। मिली जानकारी के मुताबिक, सोलापुर जिले में 117 पुलिस पद भरे जाने की संभावना है। बाकी जिलों में कितने पद भरे जाएंगे, यह सरकार द्वारा भर्ती योजना को अंतिम रूप दिए जाने के बाद ही साफ हो पाएगा।
इस भर्ती में किस पद के लिए कितनी जगहें होंगी, कैटेगरी के हिसाब से आरक्षण, पढ़ाई की योग्यता, उम्र की सीमा, परीक्षा का पैटर्न और फिजिकल टेस्ट से जुड़ी जानकारी सिर्फ आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही सामने आएगी। इसलिए उम्मीदवारों को किसी भी अनाधिकारिक जानकारी पर भरोसा न करते हुए सरकारी घोषणा का इंतजार करना चाहिए।
जो उम्मीदवार अभी चल रही भर्ती प्रक्रिया में सिलेक्ट नहीं हो पाए हैं, उनके लिए यह एक बड़ा मौका साबित हो सकता है। ऐसे उम्मीदवारों को कुछ बातों पर ध्यान रखने की सलाह दी गई है। सबसे पहले, अपनी मैदानी यानी फिजिकल और लिखित परीक्षा की तैयारी लगातार जारी रखनी चाहिए। इसके अलावा महाराष्ट्र पुलिस की ऑफिशियल वेबसाइट के भर्ती सेक्शन को समय-समय पर चेक करते रहना चाहिए, ताकि कोई भी अपडेट मिस न हो।