मादक पदार्थ तस्करों पर सख्त वार
कुख्यात नमो मेश्राम साल भर के लिए जेल, प्रतिक्षा में है 29 अपराधी
नागपुर.
मादक पदार्थ तस्करों को भी अब एमपीडीए की तर्ज पर PIT-NDPS के तहत जेल भेजा जाएगा. लकड़गंज का कुख्यात अपराधी स्विपर कॉलोनी, गंगाबाई घाट निवासी सुमित उर्फ नमो मेश्राम इस क्रम का पहला अपराधी है. उसे PIT-NDPS के तहत एक साल के लिए पुणे के येरवदा जेल भेजा गया है. मादक पदार्थ के तस्करी की रोकथाम के लिए पुलिस सख्त कदम उठा रही है. एमपीडीए की कार्रवाई हत्या, हमले, लूटपाट, डकैती जैसे गंभीर अपराध में लिप्त अपराधियों के खिलाफ होती है. मादक पदार्थ तस्करी रोकने के लिए तस्करों के खिलाफ भी एमपीडीए की तर्ज पर PIT-NDPS के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए है. पहले यह अधिकारी सरकार के पास थे. हाल में जिले अथवा शहर में पुलिस के मुखिया को कार्रवाई करने के अधिकार दिए गए है. इसी कड़ी में पहली कार्रवाई नमो मेश्राम पर की गई है. उसके खिलाफ 17 मामले दर्ज है. PIT-NDPS कार्रवाई के दायरे में आनेवाले शहर के 29 अपराधियों की सूचि बनाई गई है. उनके खिलाफ शीघ्र ही कार्रवाई होने की उम्मीद है. स्थानीय पुलिस प्रमुख को यह अधिकारी हासिल होने से कार्रवाई में तेजी आएगी.