शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
18:52 IST

कत्लखाने जा रहे गोवंश को बचाया

पांचपावली के फारूख नगर के छापा, आरोपी वसीम फरार

नागपुर.

पांचपावली पुलिस ने फारूख नगर परिसर में कत्लखाने ले जाने के लिए रखे गए सात गोवंश को बचाया है. पांचपावली पुलिस को 9 अक्तूबर की सुबह पता चला कि फारूख नगर परिसर में एक टीन के शेड में गोवंश को बांधकर रखा गया है. उन्हें कत्लखाने पहुंचाया जानेवाला है. पुलिस ने मौके पर छापा मारा और सात गोवंश को बचा लिया. कार्रवाई के दौरान आरोपी फरार होने में कामयाब रहे. बताया जाता है कि गोवंश वसीम नामक व्यक्ति ने रखा था. पांचपावली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है.

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे