शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
19:35 IST

कैफे में केबिन पर पुलिस हुई सख्त

क्राइम ब्रांच की विशेष मूहिम, 34 प्रतिष्ठान की जांच, 23 आरोपियों पर कार्रवाई

नागपुर.

कैफे, होटल और पब में बने प्राइवेट केबिन को लेकर पुलिस सख्त हो गई है. क्राइम ब्रांच की 14 टीम ने दो दिनों तक विशेष जांच अभियान चलाकर. 34 कैफे की जांच की. 25 कैफे में नियमों का उल्लंघन मिलने पर कार्रवाई की गई. मूहिम के दौरान 17 कैफे के प्राइवेट केबिन में युवक-युवतियां मिले, जबकि संबंधित कैफे संचालकों 23 लोगों के खिलाफ संबंधित पुलिस थानों में कार्रवाई की गई. ग्राहकों के तौर पर मिले युवक-युवतियों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया.

पुलिस आयुक्त विश्वास नागरे पाटील के निर्देश पर शहर पुलिस ने 8 और 9 अक्टूबर यह मूहिम चलाई. पुलिस को कैफे, होटल और पब में प्राइवेट रूम उपलब्ध कराने और वहां संदिग्ध गतिविधियां चलाए जाने की शिकायतें मिली थीं. इसके बाद पुलिस आयुक्त ने विशेष अधिसूचना जारी कर नियमों के अनुसार प्रतिष्ठान चलाने और निर्धारित निर्देशों का पालन करने के आदेश दिए थे. इसके तहत क्राइम ब्रांच की टीमों ने 34 कैफे की जांच की. इनमें 5 कैफे बंद मिले, जबकि 4 कैफे में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला. शेष 25 कैफे में प्राइवेट केबिन और दूसरी गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई की गई. मूहिम के दौरान सीसीटीवी कैमरों की उपलब्धता, प्राइवेट केबिन की व्यवस्था और पुलिस आयुक्त के आदेशों के पालन की पड़ताल की गई. नियमों का उल्लंघन करने वाले संचालकों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 के तहत संबंधित पुलिस थानों में मामले दर्ज करने की कार्रवाई की गई. यह अधिसूचना 6 दिसंबर 2026 तक प्रभावी रहेगी. आगामी दिनों में भी मूहिम जारी रहेगी.

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे