बेकाबू कार की टक्कर, मां-बेटी सहित तीन जख्मी
नागपुर.
पांचपावली के अशोक चौक पर बेकाबू कार ने कोहराम मचाकर महिला और उसकी बेटी सहित तीन लोगों को जख्मी कर दिया. यादव नगर निवासी एजाज अहमद की बेटी और पोती 8 अक्तूबर की दोपहर मोपेड पर सवार होकर अशोक चौक से जा रहे थे. अशोक चौक के पास एमजी हेक्टर क्रमांक एम.एच./49/बी.के./7525 के चालक ने मोपेड को टक्कर मार दी. एजाज अहमद की बेटी और पोती जख्मी हो गई. इसके बाद एमजी हेक्टर ने एक दूसरे वाहन को टक्कर मारकर उसके भे चालक को जख्मी कर दिया. पांचपावली पुलिस ने एमजी हेक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है.