शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
16:39 IST

हिंदुस्तान यूनिलीवर ने फिर बढ़ाए डिटर्जेंट के दाम, व्हील, सर्फ एक्सेल और रिन हुए महंगे

हिंदुस्तान यूनिलीवर ने अक्टूबर में व्हील, सर्फ एक्सेल और रिन के कई पैकेटों की कीमतें 2.2% से 7.1% तक बढ़ा दी हैं।

हिंदुस्तान यूनिलीवर ने फिर बढ़ाए डिटर्जेंट के दाम, व्हील, सर्फ एक्सेल और रिन हुए महंगे तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं

खाने-पीने की चीजों के बाद अब रोज के इस्तेमाल का सामान भी लगातार महंगा होता जा रहा है। अब कपड़े धोने वाले डिटर्जेंट की बारी है। हिंदुस्तान यूनिलीवर ने अक्टूबर में अपने मशहूर ब्रांड व्हील, सर्फ एक्सेल और रिन के कई पैकेटों के दाम एक बार फिर बढ़ा दिए हैं।

कंपनी ने अलग-अलग प्रोडक्ट्स की कीमतों में 2.2% से लेकर 7.1% तक की बढ़ोतरी की है। इनमें से कई प्रोडक्ट्स ऐसे हैं जिनके दाम इस साल दूसरी, तीसरी या चौथी बार बढ़े हैं।

पहले व्हील की बात करें। व्हील पाउडर का 1 किलो का पैकेट पहले 90 रुपये का था, अब इसके 93 रुपये देने होंगे। इसी पाउडर का 500 ग्राम का पैकेट 46 रुपये से बढ़कर 47 रुपये का हो गया है।

सर्फ एक्सेल के ग्राहकों को भी ज्यादा पैसे देने होंगे। सर्फ एक्सेल इंजी वॉश का 1 किलो का पैकेट अब 167 रुपये की जगह 172 रुपये में मिलेगा। इसका 500 ग्राम का पैकेट 85 रुपये से बढ़ाकर 87 रुपये कर दिया गया है।

रिन के दाम भी चढ़े हैं। रिन आला के 500 एमएल वाले पैक की कीमत 90 रुपये से बढ़ाकर 95 रुपये कर दी गई है। रिन पाउडर का 1 किलो का पैकेट पहले 120 रुपये का था, अब 123 रुपये में मिलेगा। वहीं 500 ग्राम का पैकेट 61 रुपये से बढ़कर 63 रुपये का हो गया है।

यह इस साल की पहली बढ़ोतरी नहीं है। कंपनी इससे पहले भी डिटर्जेंट प्रोडक्ट्स के दाम कई बार बढ़ा चुकी है। व्हील पाउडर की कीमत में पहले ही 10 रुपये तक का इजाफा हो चुका है। सर्फ एक्सेल की कीमतें इस साल करीब 11 रुपये बढ़ी हैं, और रिन की कीमतों में भी तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

व्हील, रिन और सर्फ एक्सेल घर-घर में रोज इस्तेमाल होने वाले डिटर्जेंट हैं। इसलिए इनके दाम बढ़ने का सीधा असर आम परिवारों के महीने के बजट पर पड़ेगा।

जो परिवार नियमित रूप से बड़े पैक खरीदते हैं, उन पर इसका असर और ज्यादा होगा। डिटर्जेंट की कीमतों में बार-बार हो रही इस बढ़ोतरी की मुख्य वजह कच्चे माल और पैकेजिंग की बढ़ती लागत बताई गई है।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे