शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
17:21 IST

'आलू' ने की थी प्रोफेसर के घर चोरी

साथी सहित गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच की कार्रवाई

नागपुर.

प्रोफेसर के घर में सेंध लगाकर नकदी तथा गहने उड़ानेवाले अजनी के कुख्यात अपराधी पवन कुमार उर्फ आलू भोसले को उसके साथी का गिरफ्तार किया गया है. चोरी का सामान बेचने के प्रयास में वह पुलिस के हाथ लगे है. पवन कुमार उर्फ आलू भोसले, अजनी और संदेश उर्फ संघपाल उर्फ संध्या राजू पंडागले सुदामा नगरी, अंबाझरी है. नरेंद्र नगर स्थित साईं कृपा सोसाइटी निवासी धवल कडू 3 अक्टूबर को अपनी मां के साथ भाई के घर पुणे गए थे. इसी दौरान आरोपियों ने कडू के बंद मकान में सेंधमारी कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया. बेलतरोड़ी पुलिस ने जांच शुरू की. घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज और आरोपियों के पुराने रिकॉर्ड के आधार पर पुलिस खोज में जूट गई. क्राइम ब्रांच की युनीट चार द्वारा आरोपियों को हिरासत में लेने पर चोरी की गुत्थी खुल गई. आलू के खिलाफ हत्या के तीन जबकि, संदेश के खिलाफ चोरी के 30 मामले और गैंग रेप का मामला दर्ज है. पेशेवर अपराधी होने से दोनों कई मर्तबा जेल गए है. वहां उनकी मुलाकात हुई. इसके बाद से साथ में अपराध करने लगे. आलू तंगी का सामना कर रहा था. उसकी पत्नी पैसों के लिए तकादा कर रही थी. जिसके चलते उसने संदेश की मदद से चोरी की वारदात को अंजाम दिया.

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे