बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

जियो प्लेटफॉर्म्स की लिस्टिंग पर अनंत और ईशा के भाषण, भावुक हुए मुकेश अंबानी

जियो प्लेटफॉर्म्स की लिस्टिंग पर अनंत और ईशा के भाषण, भावुक हुए मुकेश अंबानी तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
कारोबार PT24 टीम

जियो प्लेटफॉर्म्स के शेयर 1,119 रुपये की इश्यू प्राइस के मुकाबले 1,358 रुपये पर लिस्ट हुए। लिस्टिंग सेरेमनी में अनंत और ईशा अंबानी की बातें सुनकर मुकेश अंबानी की आंखें नम हो गईं।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी के लिए 28 अक्टूबर 2026 का दिन बेहद भावुक और ऐतिहासिक रहा। जियो प्लेटफॉर्म्स की शेयर बाजार में शानदार लिस्टिंग के बाद एक खास समारोह रखा गया था। वहां उनके छोटे बेटे अनंत अंबानी और बेटी ईशा अंबानी ने जो भाषण दिए, उन्हें सुनकर मुकेश अंबानी की आंखों में खुशी के आंसू आ गए। अंबानी परिवार ने इस मौके पर जियो के 13 साल के सफर को याद किया और दादा धीरूभाई अंबानी के संघर्ष को भी।

लिस्टिंग सेरेमनी में बोलते हुए अनंत अंबानी ने परिवार के अतीत और संघर्ष के दिनों की बात की। उन्होंने कहा कि यह सफर गुजरात के चोरवड के एक साधारण घर से शुरू हुआ था। वहां से निकले उनके दादा धीरूभाई अंबानी अदन में एक पेट्रोल पंप पर नौकरी करते थे। उनके पास न ज्यादा पैसा था, न कोई बड़ा सहारा, लेकिन सपने बड़े थे।

अनंत ने अपने पिता मुकेश अंबानी के विजन की तारीफ भी की। उन्होंने दुनिया की सबसे बड़ी रिफाइनरी खड़ी करने से लेकर देश को इंटरनेट से जोड़ने तक के सफर का जिक्र किया। उनका कहना था कि जियो सिर्फ एक कंपनी नहीं है, यह करोड़ों भारतीयों का भरोसा है।

अनंत ने कहा, "जियो को पूरे देश ने दुआएं दीं, मां ने कहा जियो मेरे लाल, दादी ने कहा-जुग-जुग जियो मेरे लाल और दोस्तों ने कहा, जियो यार। जियो दुनिया का पहला ऐसा नाम है, जो खुद एक आशीर्वाद है।" जियो की कामयाबी का श्रेय उन्होंने पूरे देशवासियों और अपनी टीम को दिया। बेटे के ये शब्द सुनकर मुकेश अंबानी भावुक हो गए।

रिलायंस इंडस्ट्रीज की गैर-कार्यकारी निदेशक ईशा अंबानी ने 1978 में रिलायंस के पहले पब्लिक इश्यू (IPO) को याद किया। उन्होंने कहा कि उनके दादा का हमेशा से मानना था कि आम परिवारों को भारत की समृद्धि में सिर्फ दर्शक बनकर नहीं, बल्कि 'मालिक' बनकर हिस्सा लेना चाहिए। ईशा के मुताबिक करीब 50 साल बाद वही भरोसा एक बार फिर कायम हुआ है। अपने भाई आकाश अंबानी की 13 साल की लगातार मेहनत और योगदान की भी उन्होंने सराहना की।

रिलायंस जियो के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक आकाश अंबानी ने कहा कि कंपनी का बाजार में लिस्ट होना कोई आखिरी पड़ाव नहीं है, बल्कि एक नए सफर की शुरुआत है। उन्होंने शेयरधारकों के लिए लगातार वैल्यू बनाते रहने के वादे को दोहराया। साथ ही माता-पिता के मार्गदर्शन के लिए आभार जताया।

अब बात शेयर बाजार में एंट्री की। जियो प्लेटफॉर्म्स की यह एंट्री दमदार रही। कंपनी के शेयर 1,119 रुपये की इश्यू प्राइस के मुकाबले सीधे 1,358 रुपये पर लिस्ट हुए, यानी करीब 21.4 प्रतिशत के प्रीमियम पर। इस लिस्टिंग के बाद कंपनी का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन करीब 12.6 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।

#नागपुर#कारोबार#PT24#Business#Nagpur

विज्ञापन

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप 'आप' पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे