बुधवार, 16 सितमबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
21:54 IST

जिओ के 399 और 349 रुपये के प्लान पर अब मुफ्त मिलेगा कैनवा प्रो सब्सक्रिप्शन

रिलायंस जिओ ने कैनवा के साथ पार्टनरशिप की है, जिसके तहत कुछ प्रीपेड प्लान पर 12 महीने का कैनवा प्रो या प्रो लाइट सब्सक्रिप्शन फ्री मिलेगा।

जिओ के 399 और 349 रुपये के प्लान पर अब मुफ्त मिलेगा कैनवा प्रो सब्सक्रिप्शन
एआई से बनाई गई प्रतीकात्मक तस्वीर; यह घटना का वास्तविक फोटो नहीं है | PT24

रिलायंस जिओ ने अपने यूजर्स के लिए एक नया ऑफर लॉन्च किया है। टेलीकॉम कंपनी ने डिजाइनिंग के लिए मशहूर कंपनी कैनवा के साथ डील की है। इस पार्टनरशिप की वजह से जिओ के कुछ पात्र यूजर्स को 12 महीने के लिए कैनवा प्रो या कैनवा प्रो लाइट का सब्सक्रिप्शन बिल्कुल फ्री मिलेगा। बाजार में इस एक साल के सब्सक्रिप्शन की कीमत करीब 4,000 रुपये है। यह ऑफर 16 सितंबर 2026 से यूजर्स के लिए उपलब्ध हो गया है।

यह फ्री बेनिफिट किस प्लान पर मिलेगा, यह पूरी तरह से यूजर के रिचार्ज पर डिपेंड करता है। जो यूजर 399 रुपये के प्रीपेड प्लान से रिचार्ज करते हैं, उन्हें पूरे 12 महीने के लिए कैनवा प्रो फ्री दिया जा रहा है। वहीं जो यूजर 349 रुपये या उससे ऊपर का प्लान इस्तेमाल करते हैं, उन्हें कैनवा प्रो लाइट का फ्री एक्सेस मिलेगा।

जिओ और कैनवा की इस पार्टनरशिप का सबसे बड़ा आकर्षण 399 रुपये का रिचार्ज प्लान है। इस प्लान से रिचार्ज करने वाले पात्र यूजर को बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के 12 महीने के लिए कैनवा प्रो मिल जाएगा। मतलब अलग से कैनवा प्रो सब्सक्रिप्शन खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कैनवा की वेबसाइट पर प्रो प्लान की कीमत फिलहाल प्रति साल 4,000 रुपये है, इसलिए जो लोग पहले से कैनवा इस्तेमाल कर रहे हैं, उनके लिए जिओ का यह ऑफर काफी फायदेमंद हो सकता है। इसका क्लेम माईजिओ ऐप में दी गई ऑफर के जरिए ही करना होगा।

399 रुपये के प्लान की जगह अगर कोई 349 रुपये का जिओ प्लान इस्तेमाल करता है, तो भी फायदा मिलेगा। 349 रुपये के प्लान में कैनवा प्रो लाइट का 12 महीने का सब्सक्रिप्शन दिया जाएगा। इसके अलावा 349 रुपये से ऊपर के कुछ पात्र 2GB प्रतिदिन वाले प्लान पर भी प्रो लाइट की ऑफर मिलेगी। यानी जिओ ने यह ऑफर सिर्फ एक ही रिचार्ज प्लान तक सीमित नहीं रखी है, बल्कि यूजर अपने इस्तेमाल और बजट के हिसाब से सही प्लान चुन सकते हैं।

इस ऑफर का एक और फायदा 100GB क्लाउड स्टोरेज है। कैनवा प्रो के साथ यूजर अपने डिजाइन और बाकी काम ऑनलाइन सेव कर सकते हैं, जिससे अलग-अलग डिवाइस पर काम करना आसान हो जाता है। कैनवा प्रो लाइट में यूजर को 50GB क्लाउड स्टोरेज मिलता है।

कैनवा प्रो और कैनवा प्रो लाइट में क्या फर्क है? दोनों ही प्लान में प्रीमियम डिजाइन कंटेंट, टेम्पलेट्स और कई जरूरी एडिटिंग टूल्स मिलते हैं। बैकग्राउंड रिमूवर, मैजिक रिसाइज और मैजिक इरेजर जैसे फीचर्स दोनों ही प्लान में उपलब्ध हैं, फर्क सिर्फ स्टोरेज की लिमिट का है।

इस ऑफर का फायदा लेने के लिए पात्र जिओ यूजर्स को माईजिओ ऐप का इस्तेमाल करना होगा। ऐप में दी गई संबंधित ऑफर पर टैप करके उसे एक्टिवेट किया जा सकता है। यह ऑफर पात्र रिचार्ज करने वाले यूजर्स के लिए 16 सितंबर 2026 से अलग-अलग माध्यमों से उपलब्ध होगी। इसलिए रिचार्ज करने के बाद माईजिओ ऐप में कैनवा वाली ऑफर जरूर चेक कर लें।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे