Gmail में खास ईमेल आते ही बजेगी रिंगटोन, ऐसे सेट करें अलर्ट
तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
रोज आने वाले सैकड़ों ईमेल में जरूरी मेल छूट जाता है। एक आसान ट्रिक से तय ईमेल एड्रेस से मेल आते ही रिंगटोन बजेगी।
जीमेल पर हर रोज सैकड़ों ईमेल आते हैं। इनमें से ज्यादातर में विज्ञापन होते हैं। इसी भीड़ में कई बार वह ईमेल नजरअंदाज हो जाता है, जो हमारे लिए सच में जरूरी होता है। हर ईमेल के लिए आदमी हर वक्त इनबॉक्स पर नजर तो रख नहीं सकता। ऐसे में एक सीधी-सादी ट्रिक काम आ सकती है।
अगर आप किसी जरूरी ईमेल का इंतजार कर रहे हैं और नहीं चाहते कि वह सैकड़ों मेल के बीच दब जाए, तो आप उस खास मेल के लिए अलर्ट सेट कर सकते हैं। इसके बाद वह मेल आते ही रिंगटोन बज उठेगी और आपको फौरन पता चल जाएगा।
पहले यह समझ लीजिए कि खास मेल के लिए अलर्ट कैसे सेट होता है। सबसे पहले जीमेल पर एक लेबल बनाना होगा। इसके लिए लेबल वाले विकल्प के सामने दिखने वाले प्लस (+) साइन पर क्लिक करें, फिर नाम लिखकर लेबल बना लें।
इसके बाद कंप्यूटर पर जीमेल खोलें। सर्च बार के दाईं तरफ फिल्टर का विकल्प दिखेगा, उस पर क्लिक करें। स्क्रीन पर From नाम का एक बॉक्स आएगा। उसमें वह ईमेल एड्रेस डालें, जिससे आने वाले मेल आपके लिए जरूरी हैं। फिर क्रिएट फिल्टर पर क्लिक करें।
अब आपको दो विकल्प दिखेंगे: अप्लाई द लेबल और ऑलवेज मार्क इट एज इम्पॉर्टेंट। अप्लाई द लेबल में आपका बनाया हुआ लेबल दिखेगा, उसे सिलेक्ट करें। उसके बाद ऑलवेज मार्क इट एज इम्पॉर्टेंट वाला विकल्प भी चुनें और क्रिएट फिल्टर पर टैप कर दें। अब आपने जिस ईमेल एड्रेस का जिक्र किया है, उससे कोई भी मेल आएगा तो वह इनबॉक्स के साथ-साथ आपके बनाए लेबल में भी दिखेगा।
अब बारी है अलर्ट की रिंगटोन सेट करने की। कंप्यूटर पर सर्च बार के बगल में सेटिंग का विकल्प दिखता है, उस पर क्लिक करके सी ऑल सेटिंग्स चुनें। फिर जनरल पर टैप करें और नीचे स्क्रोल करें।
यहां आपको डेस्कटॉप नोटिफिकेशन दिखेगा, उस पर क्लिक करें। इसके बाद इम्पॉर्टेंट मेल नोटिफिकेशन्स ऑन वाले विकल्प पर क्लिक करें। वहीं मेल नोटिफिकेशन साउंड का विकल्प भी मिलेगा। लिस्ट में से अपनी पसंद की रिंगटोन चुन लें।
बस इतना करना है। आपने जिस खास ईमेल आईडी को सेट किया है, उससे मेल आते ही यह रिंगटोन बजेगी। इससे आपको समझ आ जाएगा कि जिस ईमेल का आप इंतजार कर रहे थे, वह शायद आ गया है।
कमेंट
अभी कोई कमेंट नहीं। पहले आप लिखिए।