गुरूवार, 17 सितमबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
00:02 IST

FASTag की बैंक बदलना अब आसान, गडकरी ने लॉन्च की OneTag सुविधा

केंद्र सरकार ने FASTag यूजर्स के लिए नई सुविधा शुरू की, अब बैंक बदलने के लिए पुराना टैग हटाने की जरूरत नहीं।

FASTag की बैंक बदलना अब आसान, गडकरी ने लॉन्च की OneTag सुविधा तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं

FASTag इस्तेमाल करने वाले वाहन मालिकों के लिए केंद्र सरकार ने एक बड़ी राहत की खबर दी है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितीन गडकरी ने 'OneTag' नाम की नई सुविधा की शुरुआत की है, जिसके जरिए अब FASTag की बैंक बदलने के लिए गाड़ी पर लगा पुराना FASTag निकालने या नया FASTag लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

यह 'OneTag' सुविधा Indian Highways Management Company Limited (IHMCL) और National Payments Corporation of India (NPCI) ने मिलकर तैयार की है। इस सुविधा की खासियत यह है कि वाहन मालिक अपना मौजूदा FASTag जस का तस रखते हुए उससे जुड़ी बैंक बदल सकते हैं।

पहले अगर किसी को FASTag की बैंक बदलनी होती थी, तो उसे पुराना FASTag बंद करना पड़ता था और फिर नई बैंक से दोबारा FASTag लेकर गाड़ी पर लगाना पड़ता था। इस पूरे झंझट में वाहनधारकों का समय और पैसा दोनों खर्च होता था। OneTag आने से यह प्रोसेस अब काफी सिंपल हो जाएगी।

फिलहाल यह सुविधा NHAI के Highway Yatra मोबाइल ऐप के जरिए दी जा रही है। FASTag पोर्टेबिलिटी की पूरी प्रक्रिया इसी ऐप से पूरी की जा सकेगी। सबसे पहले ग्राहक की पात्रता चेक की जाएगी, उसके बाद एक सुरक्षित वेरिफिकेशन प्रोसेस पूरी होगी। ग्राहक की सहमति लेने के बाद उसे अपनी पसंद की नई बैंक चुनने का ऑप्शन मिलेगा। बैंक बदलने की प्रोसेस पूरी होने के बाद नई बैंक ग्राहक का ऑनबोर्डिंग करेगी। खास बात यह है कि पोर्टिंग के बाद भी FASTag की Tag ID और गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं बदलेगा, यानी पहले से लगा हुआ FASTag आगे भी वैसे ही इस्तेमाल होता रहेगा।

बैंक बदलने के दौरान पुरानी बैंक की जिम्मेदारी होगी कि वह पुराने वॉलेट से जुड़े मामले संभाले, जैसे ग्राहक की पहचान की पुष्टि, वॉलेट में बची हुई रकम, रिफंड और अटके हुए ट्रांजैक्शन। पोर्टेबिलिटी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ग्राहक ने जो नई बैंक चुनी है, वही उसका ऑनबोर्डिंग करेगी और इसके बाद FASTag से जुड़ी सारी सर्विसेज नई बैंक के जरिए मिलेंगी।

OneTag सुविधा से FASTag यूजर्स को कई फायदे मिलेंगे। बैंक बदलने के लिए नया FASTag लेने की जरूरत नहीं रहेगी, गाड़ी पर पहले से लगा FASTag बरकरार रहेगा, बार-बार FASTag बदलने का झंझट कम होगा, नए FASTag को दोबारा छपवाने का खर्च बचेगा और शिपिंग व इससे जुड़े अन्य खर्चों में भी बचत हो सकती है। साथ ही ग्राहकों को FASTag के लिए बैंक चुनने की ज्यादा आजादी भी मिलेगी। कुल मिलाकर, OneTag से FASTag बैंक पोर्टेबिलिटी की प्रक्रिया पहले से ज्यादा आसान, सुविधाजनक और ग्राहक-केंद्रित होने की उम्मीद है।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे