मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
15:22 IST

एप्पल 28 अक्टूबर को करेगी नया इवेंट, मैकबुक प्रो और आईपैड मिनी की चर्चा

टेक कंपनी एप्पल ने अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में नया मीडिया इवेंट रखा है और न्योते भेजने शुरू कर दिए हैं।

एप्पल 28 अक्टूबर को करेगी नया इवेंट, मैकबुक प्रो और आईपैड मिनी की चर्चा तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं

टेक कंपनी एप्पल एक बार फिर बड़े धमाके की तैयारी में है। कंपनी ने अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में एक और इवेंट रखा है। यह इवेंट 28 अक्टूबर को होगा। इस मीडिया इवेंट के लिए कंपनी ने न्योते भेजने भी शुरू कर दिए हैं।

कंपनी के इस आने वाले इवेंट की टैगलाइन "प्रो अँड टेल" (Pro and tell) है। जानकारी मिल रही है कि इस इवेंट में कंपनी मैकबुक प्रो, आईमैक और आईपैड मिनी समेत नए डिवाइस लॉन्च करेगी। सबसे ज्यादा चर्चा कंपनी के पहले टचस्क्रीन ओएलईडी मैकबुक प्रो की हो रही है। लेकिन कंपनी ने अभी इस डिवाइस के स्पेसिफिकेशन्स और लॉन्च डेट के बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की है।

रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि कंपनी अपने इस इवेंट में नया मैकबुक प्रो पेश कर सकती है। 14 इंच और 16 इंच स्क्रीन वाले नए मॉडल आने की संभावना है। इस डिवाइस में पहली बार ओएलईडी डिस्प्ले और टचस्क्रीन सपोर्ट दिया जा सकता है। अब तक मैकबुक में ट्रैकपैड और कीबोर्ड जैसे ऑप्शन ही देखने को मिले हैं। ऐसे में टचस्क्रीन आने से मैकबुक के डिजाइन और उसे इस्तेमाल करने के तरीके में बड़ा बदलाव आ सकता है।

इतना ही नहीं, इस नए मॉडल में आईफ़ोन की तरह डायनॅमिक आयलैंड इंटरफेस भी मिल सकता है। ओएलईडी पैनल की वजह से बेहतर कॉन्ट्रास्ट और डीप ब्लैक कलर मिलने की संभावना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस प्रीमियम मॉडल में M5 Pro और M5 Max चिपसेट देखने को मिल सकता है। वहीं एंट्री-लेवल 14 इंच मैकबुक प्रो में M6 चिप मिल सकती है।

कंपनी इस इवेंट में नया 24 इंच आईमैक भी नए प्रोसेसर के साथ लॉन्च कर सकती है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक इस डिवाइस में M6 चिप मिल सकती है। इसके डिजाइन में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। कंपनी का फोकस प्रोसेसर और परफॉर्मेंस पर ज्यादा रहेगा।

ओएलईडी डिस्प्ले वाला नया आईपैड मिनी भी इस इवेंट में लॉन्च हो सकता है। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि डिवाइस में ओएलईडी डिस्प्ले के साथ अपडेटेड A-सीरीज प्रोसेसर दिया जा सकता है। साथ ही फ्रंट कैमरा लैंडस्केप पोजिशन में किया जा सकता है और स्पीकर सिस्टम में भी बदलाव हो सकते हैं। इससे वीडियो कॉल के दौरान टैबलेट इस्तेमाल करना और आसान हो सकता है।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे