बुधवार, 14 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
23:34 IST

दुनिया के सबसे अच्छे देशों की लिस्ट आई सामने, पहले स्थान पर ग्रीस, जानिए भारत का कौन सा नंबर

Condé Nast Traveller ने 2026 के लिए दुनिया के सबसे अच्छे देशों की सूची जारी की है। ग्रीस पहले स्थान पर है और भारत 17वें स्थान पर रहा।

दुनिया के सबसे अच्छे देशों की लिस्ट आई सामने, पहले स्थान पर ग्रीस, जानिए भारत का कौन सा नंबर तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं

अगर आप विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो Condé Nast Traveller की ताज़ा लिस्ट आपके काम की है। पत्रिका ने अपने 29वें संस्करण में 2026 के लिए दुनिया के सबसे अच्छे देशों की सूची जारी की है। इसमें भारत समेत कई देश शामिल हैं।

किसी भी देश में घूमने जाने से पहले लोग वहां का रहन-सहन, सुरक्षा और माहौल पर काफी ध्यान देते हैं। अगर आप इस साल अपने पार्टनर के साथ दुनिया के किसी बेहतरीन देश की सैर का सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की साबित होगी। चलिए जानते हैं कि इस लिस्ट में सबसे ऊपर कौन सा देश है।

पहले यह जान लें कि यह लिस्ट कैसे बनी। सर्वे के मुताबिक 1 अप्रैल से 30 जून 2026 तक ऑनलाइन वोटिंग वेबसाइट पर हज़ारों सैलानियों ने हिस्सा लिया। यानी यह लिस्ट सैलानियों की वोटिंग के आधार पर तैयार की गई है। सर्वे में होटल, रिसॉर्ट, एयरलाइंस, शहर, द्वीप और क्रूज़ लाइन्स जैसी अलग-अलग कैटेगरी रखी गई थीं। रेटिंग के लिए पांच पैमाने तय थे: सर्वोत्तम, बहुत अच्छा, अच्छा, ठीक और खराब।

Condé Nast Traveller की लिस्ट में ग्रीस ने पहला स्थान हासिल किया है। यानी दुनिया के सबसे अच्छे देशों में ग्रीस पहले नंबर पर है। वहां सेंटोरिनी, मायकोनोस, क्रीट, पारोस, हाइड्रा और टिनोस जैसी जगहों पर सैलानियों की बड़ी भीड़ रहती है। ग्रीस की राजधानी एथेंस सिर्फ एक ऐतिहासिक जगह नहीं है, बल्कि देश का एक क्रिएटिव स्पॉट भी मानी जाती है। वहां की खूबसूरत आर्ट गैलरियां और शानदार होटल इसे यूरोप की सबसे सुंदर जगहों में से एक बनाते हैं।

टॉप 10 की बात करें तो दूसरे स्थान पर जापान और तीसरे पर इटली है। तुर्कीये पांचवें स्थान पर है। पुर्तगाल छठे, कोस्टा रिका सातवें नंबर पर है, जबकि क्रोएशिया और इंडोनेशिया आठवें स्थान पर हैं। नौवें स्थान पर नॉर्वे है और दसवें स्थान पर थाईलैंड ने जगह बनाई है।

अब बात भारत की। भारत ने इस लिस्ट में 17वां स्थान हासिल किया है। यानी ग्लोबल लेवल पर भारत टॉप 20 की लिस्ट में शामिल हो गया है।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे