मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
22:32 IST

गाड़ी में बैठते ही उल्टी-मिचली? सफर से पहले बैग में रखें ये चीजें

मोशन सिकनेस से बचने के आसान घरेलू उपाय

गाड़ी में बैठते ही उल्टी-मिचली? सफर से पहले बैग में रखें ये चीजें
एआई से बनाई गई प्रतीकात्मक तस्वीर; यह घटना का वास्तविक फोटो नहीं है | PT24

घूमना-फिरना तो सबको पसंद होता है, लेकिन कुछ लोगों के लिए कार या गाडी में सफर करना परेशानी बन जाता है। बहुत लोगों को गाडी में बैठते ही मोशन सिकनेस की तकलीफ होने लगती है। गाडी स्टार्ट होते ही उलटी, जी मिचलाना और बेचैनी महसूस होने लगती है।

मोशन सिकनेस के पीछे की वजह सीधी सी है। जब आंखों को लगता है कि हम एक ही जगह बैठे हैं, लेकिन कानों को गाडी की हलचल महसूस हो रही होती है, तब दिमाग को मिक्स सिग्नल पहुंचते हैं। यही वजह है कि गाडी में बैठते ही और गाडी चलते ही व्यक्ति को मोशन सिकनेस की तकलीफ होने लगती है। अगर आपको भी सफर पर जाते वक्त या गाडी में घूमते वक्त यह परेशानी सताती है, तो कुछ चीजें आपको आराम दिला सकती हैं। इनका सेवन मोशन सिकनेस की तकलीफ कम करने में मदद करता है।

अदरक की गोली जी मिचलाना दूर करने में नेचुरल तरीके से मदद करती है। इसमें जिंजरोल पाया जाता है, जो पेट की मांसपेशियों को शांत करने में मदद करता है। इससे पाचनतंत्र सुधरने में भी बड़ी मदद मिलती है। सफर के दौरान या सफर से पहले अदरक की गोली खाने से मोशन सिकनेस की तकलीफ नहीं होती। सफर में तकलीफ महसूस होने पर इन गोलियों का सेवन किया जा सकता है। अदरक की गोली मुंह में डालकर धीरे-धीरे चबाते रहें।

पुदीने की खुशबू मन को शांत कर देती है। इससे ताजगी महसूस होने लगती है। यह पेट के पेटके कम करने में भी मदद करती है। इसीलिए सफर के वक्त अपने साथ पुदीने का तेल जरूर ले जाएं। पेपरमिंट ऑयल यानी पुदीने का तेल बाजार में आसानी से मिल जाता है। जब भी सफर में उलटी, बेचैनी या जी मिचलाना जैसा महसूस हो, तब यह तेल रुमाल पर डालकर उसकी खुशबू लेते रहें।

बेचैनी दूर करने में नींबू भी बड़ा मददगार साबित हो सकता है। नींबू और काला नमक इस तकलीफ को जल्दी दूर करने में मदद करते हैं। इसके लिए सफर के दौरान बैग में नींबू का टुकड़ा और काला नमक साथ रखें। जब भी मोशन सिकनेस की तकलीफ सताने लगे, तब नींबू के टुकड़े पर काला नमक लगाकर उसका सेवन किया जा सकता है। ध्यान रखें, मोशन सिकनेस की तकलीफ है तो हमेशा खिड़की के पास बैठना पसंद करें। साथ ही एसी बंद करके खिड़की से आने वाली खुली हवा का मजा लें।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे