वर्चुअल सेक्स करके युवती से उगाही
सोशल मीडिया से हुई पहचान, तहसील थाने में मामला दर्ज
नागपुर.
तहसील पुलिस थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती को नौकरी दिलाने का झांसा देकर अश्लील वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करके 3 लाख रुपये की उगाही की गई है. तहसील पुलिस ने इरफान अली (35) रतनगढ़, राजस्थान, वीरेंद्र राणा (40) लखनउ, उत्तर प्रदेश, नितिन जैन (27) धर्मपुरी, मध्य प्रदेश, किरण मित्तल (37) मोहाली, चंडीगढ़, पायल उर्फ डेस्टिनी (34) पणजीम, गोवा तथा उनके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
पीड़ित 19 वर्षीय युवती कुछ सालों से मनोरंजन के तौर पर अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफार्म और एजुकेशन वेबसाइट से जुड़ी हुई थी. इसी दौरान उसकी आरोपी इरफान अली से पहचान हुई. इरफान ने युवती को मोबाइल पर मीका एप का इस्तेमाल करने को कहा. इरफान ने खुद को बड़ा कारोबारी और उत्तर प्रदेश की राजनीति में पहुंच रखने वाला नेता बताया. उसने युवती को अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा दिया. इसके लिए उसने युवती को ऑनलाइन दस्तावेज भेजने को कहा. उसकी बात पर भरोसा करके युवती ने दस्तावेज भेज दिए. कुछ समय बाद इरफान युवती को वीडियो कॉल करके अश्लील बातें बोलने लगा. उसने युवती से वर्चुअल सेक्स करने को भी कहा. युवती इसके लिए भी तैयार हो गई. वर्चुअल सेक्स के दौरान इरफान ने वीडियो कॉल के स्क्रीन की रिकॉर्डिंग करके अश्लील वीडियो बना लिए. इसके आधार पर वह युवती को ब्लैकमेल करने लगा. उसने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 10 लाख रुपए मांगे. इरफान को अन्य आरोपियों ने भी मदद की.
भयभीत होकर युवती ने Rs 3 लाख इरफान और उसके साथियों को दिए. युवती द्वारा दिए गए दस्तावेजों का आरोपियों ने अलग-अलग काम के लिए इस्तेमाल किया. आरोपी युवती को जान से मारने की धमकी देने लगे. त्रस्त होकर युवती ने तहसील थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने छेड़खानी, आपराधिक षड़यंत्र, अश्लील वीडियो बनाने, जान से मारने की धमकी देने और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है.
होम ट्यूटर ने घर में घूसकर किया अश्लील बर्ताव
नागपुर.
होम ट्यूटर युवक ने घर में घुसकर बालिका से छेड़खानी की है. 14 वर्षीय बालिका और उसका 9 साल का भाई आरोपी सचिन वंजारी के पास ट्यूशन पढ़ते हैं. सचिन बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने उनके घर आता है. 12 अक्टूबर की शाम बालिका और उसका भाई घर में सोए थे. इसी दौरान सचिन घर में आया. उसने बालिका की मां घर में नहीं होने की पुष्टि होने के बाद बालिका से अश्लील बर्ताव किया. उसके बर्ताव से बालिका जाग गई. उसने सचिन से इस तरह का बर्ताव किए जाने को लेकर सवाल किए. सचिन घबराकर वहां से भाग खड़ा हुआ. बालिका ने घर पहुंचने पर अपनी मां को आपबीती बताई. उसकी मां की शिकायत पर वह पुलिस ने छेड़खानी और पोक्सो के तहत मामला दर्ज किया है.
बालिका का हुआ यौन शोषण
नागपुर.
पांचपावली थाना क्षेत्र में सात साल की बालिका का यौन शोषण किया गया है. आरोपी राजेश कनोजिया (47) पांचपावली है. राजेश किराय से रहता है. 30 जून से 13 अक्टूबर 2026 के बीच उसने बालिका से अश्लील बर्ताव किया. बालिका ने अपने स्कूल की टिचर को घटना बताई. टिचर ने बालिका की मां को बुलाकर जानकारी दी. उसकी मां ने पांचपावली थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने रेप तथा पोक्सो के तहत मामला दर्ज किया है.