गुरूवार, 17 सितमबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
00:08 IST

BMW i5 लाँग व्हीलबेस भारत में लॉन्च, कीमत 79.60 लाख रुपये से शुरू

चेन्नई प्लांट में लोकल असेंबल होने वाली यह BMW की पहली इलेक्ट्रिक सेडान है, जो एक चार्ज में 669 किमी की रेंज देने का दावा करती है।

BMW i5 लाँग व्हीलबेस भारत में लॉन्च, कीमत 79.60 लाख रुपये से शुरू तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं

लक्झरी इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में BMW इंडिया ने बड़ा ऐलान करते हुए i5 लॉन्ग व्हीलबेस को भारतीय बाजार में उतार दिया है। इस नई इलेक्ट्रिक सेडान की एक्स-शोरूम कीमत 79.60 लाख रुपये रखी गई है। खास बात यह है कि इसका प्रोडक्शन चेन्नई में BMW ग्रुप के प्लांट में लोकल लेवल पर किया जाएगा, और यह भारत में स्थानीय स्तर पर बनने वाली BMW की पहली इलेक्ट्रिक सेडान है। कंपनी ने इसी कीमत पर एक First Edition भी पेश किया था, जिसकी सिर्फ 99 यूनिट्स थीं और लॉन्च से पहले ही सारी बिक गईं।

BMW i5 eDrive35L M Sport की लंबाई 5,175 mm, चौड़ाई 2,156 mm और ऊंचाई 1,520 mm है। इसका व्हीलबेस 3,105 mm लंबा है, जिसकी वजह से पीछे की सीट पर बैठने वालों को ज्यादा लेगरूम मिलता है। भारतीय सड़कों को ध्यान में रखकर इसमें रिअर-एक्सल एअर सस्पेंशन और बढ़ा हुआ ग्राउंड क्लीयरन्स दिया गया है। बाहर से देखें तो इल्यूमिनेटेड किडनी ग्रिल, अडैप्टिव LED हेडलैंप्स और 20-इंच के M अलॉय व्हील्स गाड़ी को और आकर्षक बनाते हैं।

इस गाड़ी में 81.6 kWh की बैटरी के साथ पीछे की तरफ लगी इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है, जो 268 hp पावर और 410 Nm टॉर्क जेनरेट करती है। इस वजह से i5 सिर्फ 6.7 सेकंड में 0 से 100 kmph की स्पीड पकड़ लेती है, जबकि इसकी टॉप स्पीड 195 kmph है। कंपनी के मुताबिक एक बार चार्ज करने पर MIDC सर्टिफाइड 669 km तक की रेंज मिल सकती है। 160 kW के DC फास्ट चार्जिंग से बैटरी 10 से 80 फीसदी चार्ज होने में सिर्फ 33 मिनट लगते हैं। केबिन के अंदर 12.3-इंच की डिजिटल इंस्ट्रूमेंट स्क्रीन और 14.9-इंच की टचस्क्रीन वाला BMW Curved Display दिया गया है। इसके साथ फोर-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, पैनोरामिक ग्लास रूफ, Bowers & Wilkins ऑडियो सिस्टम और वायरलेस Apple CarPlay-Android Auto जैसे फीचर्स मौजूद हैं। पीछे बैठने वालों के आराम पर भी खास ध्यान दिया गया है। Veganza वीगन अपहोल्स्ट्री, वेंटिलेटेड कम्फर्ट सीट्स और Sky Lounge पैनोरामिक रूफ से केबिन का अनुभव प्रीमियम बन जाता है। डिजिटल की प्लस और WiFi हॉटस्पॉट जैसी सुविधाएं रोज के इस्तेमाल में काम आती हैं।

सेफ्टी के लिहाज से इसमें एक्टिव क्रूज कंट्रोल, पार्किंग असिस्टेंट प्रोफेशनल, रिवर्स असिस्टेंट, लेन चेंज वार्निंग और कोलिजन वार्निंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 8 एयरबैग्स स्टैंडर्ड में मिलती हैं। ग्राहकों को साथ में 11 kW का Wallbox चार्जर भी मिलता है, जबकि बैटरी पर 8 साल या 1,60,000 km की वारंटी दी जा रही है। इस सेगमेंट में i5 का सीधा मुकाबला दूसरी प्रीमियम इलेक्ट्रिक सेडान गाड़ियों से होगा।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे