गुरूवार, 17 सितमबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
00:48 IST

बैल की टक्कर लगते ही स्कूटी से गिरी लड़की! सीधा सिर कार से टकराया, हादसे का Video Viral

बैल की टक्कर लगते ही स्कूटी से गिरी लड़की! सीधा सिर कार से टकराया, हादसे का Video Viral तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं

ऋषिकेश के वीरभद्र मार्ग पर दो बैलों की लड़ाई की वजह से एक स्कूटी सवार लड़की का ऐक्सिडेंट हो गया। इस हादसे का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसे देखकर लोग हैरान रह गए हैं।

वीडियो में दिखता है कि सड़क किनारे दो बैल आपस में भिड़े हुए हैं और दोनों एक दूसरे से जमकर लड़ रहे हैं। वहां मौजूद एक आदमी उन्हें वहां से हटाने की कोशिश करता है, जिसके बाद दोनों बैल दौड़ते हुए सड़क की दूसरी तरफ जाने लगते हैं। ठीक उसी वक्त सामने से एक महिला स्कूटी चलाते हुए आ रही होती है। जैसे ही बैल सड़क पार कर रहे होते हैं, इनमें से एक बैल की टक्कर उसकी स्कूटी को लगती है और वह सड़क के किनारे जाकर गिर पड़ती है।

जिस जगह वह गिरती है, वहां एक कार पार्क की हुई होती है, जिससे जमीन पर गिरते ही उसका सिर सीधे कार से जा टकराता है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो ऋषिकेश के वीरभद्र मार्ग का है। वीडियो में किसी बड़े गंभीर हादसे के संकेत नहीं दिखते। बैल की टक्कर लगने और उसके बाद कार से सिर टकराने के बावजूद लड़की खुद अपने पैरों पर खड़ी हो पाई, जो सच में राहत की बात है।

यह वीडियो @anshulhindustaanii नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। वीडियो को दो लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और कई यूजर्स ने वीडियो में दिख रहे दृश्यों पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दी हैं।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे