शनिवार, 17 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट सारे लाइव अपडेट
21:59 IST

युवती को सड़क पर चांटा मारकर छेड़खानी

जयवंत पाटील पीआई इमामवाड़ा

नागपुर.

इमामवाड़ा थाना परिसर में युवती को सड़क पर चांटा मारकर छेड़खानी की गई है. इमामवाड़ा पुलिस ने सिरसपेठ निवासी 30 वर्षीय संघर्ष उइके के खिलाफ मामला दर्ज किया है. बताया जाता है कि युवती की बड़ी बहन आरोपी के साथ 'लिव ईन' में रहती है. वह एक माह से आरोपी के साथ रहती है. इसी मामले को लेकर 15 अक्टूबर को युवती और उसके पिता आरोपी के घर आए. वह आरोपी को समझाने लगे. इसी दौरान आरोपी उनसे विवाद करने लगा. उसने गालियां देते हुए दोनों से मारपीट की. इसके बाद युवती किराना दुकान से सामान लेने जा रही थी. आरोपी ने उसे रास्ते में रोका. युवती को चांटा मारकर आपत्तिजिनक बर्ताव करने लगा. उसके निजी मसले में ध्यान नहीं देने की धमकी दी. युवती ने इमामवाड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई. इमामवाड़ा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है.

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे