शनिवार, 17 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट सारे लाइव अपडेट
21:58 IST

एक तर्फा प्रेम में नाबालिग छात्रा से छेड़खानी

भाई को चाकू की नोंक पर धमकी, अपराधी पर मामला दर्ज

नितिन चरडे पीआई भांडेवाड़ी

नागपुर.

एक तर्फा प्रेम संबंध में नाबालिग छात्रा से छेड़खानी करके उसके भाई को चाकू की नोंक पर धमकाया गया है. वाठोड़ा पुलिस ने अपराधी राम सोनकुसरे के खिलाफ मामला दर्ज किया है. राम अपराधी प्रवृत्ति का है. वह नाबालिग से परिचित है. वह कई दिनों से नाबालिग को परेशान कर रहा था. उसने 10 अक्तूबर को कॉलेज जाते वक्त नाबालिग को मार्ग में रोका. उसका हाथ पकड़कर प्रेम संबंध रखने को कहा. नाबालिग द्वारा इनकार करने पर राम ने डामर की गोलियां गटक ली. राम से त्रस्त होकर नाबालिग ने अपना मोबाइल नंबर बदल दिया. वह कॉलेज भी दूसरे मार्ग से आने-जाने लगी. नया मोबाइल नंबर हासिल करने के लिए राम ने नाबालिग के भाई को चाकू की नोंक पर धमकाया. उससे मोबाइल नंबर हासिल करके पून: नाबालिग को फोन करके धमकाने लगा. नाबालिग ने त्रस्त होकर भांडेवाड़ी थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने छेड़खानी तथा पोक्सो के तहत मामला दर्ज किया है. राम के खिलाफ पहले भी मामले दर्ज होने का पता चला है. उसे गिरफ्तार किया गया है. इस घटना से नाबालिग और उसके परिजन दहशत में है.

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे