शनिवार, 17 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट सारे लाइव अपडेट
21:14 IST

रेत के ट्रक से 3 लाख रुपए की वसूली !

दाभा में हुई कथित घटना, वीडियो वायरल होने से बवाल

नागपुर.

रेत परिवहन के वाहन से तीन लाख रुपये की कथित उगाही किए जाने का मामला सामने आया है. इस घटना का वीडियो वायरल होने से खलबली मची हुई है. यह घटना नागपुर के काटोल नाका परिसर स्थित दाभा रोड की है. ट्रक क्रमांक एम.एच./40/सी.टी./5389 सावनेर के खेकड़ा नाला से रेत भरकर दाभा के गणेश ट्रेडर्स में खाली करने पहुंचा. कुछ लोग पहले से ट्रक का पीछा कर रहे थी. वह गणेश ट्रेडर्स पर पहुंच गए. ट्रक के मालिक सुरेश खडसे और चालक रामलाल गुंडे से ट्रक में रखी रेती के संबंध में पूछताछ करने लगे. वह नियमों का उल्लंघन करके ट्रक में रेत का परिवहन करने का आरोप लगाने लगे. आरोप है कि उन्होंने तीन लाख रुपए लिए. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. जिससे बवाल मच गया. बताया जाता है कि प्रकरण में नवगठित रेत ट्रांसपोर्ट मालिकों के यूनियन के सदस्यों की भूमिका है. वीडियो में कथित पैसों की लेनदेन को लेकर बात हो रही है. हालांकि, इस संबंध में दोनों ही पक्ष ने कोई जानकारी सामने नहीं रखी है. रेत परिवहन को लेकर जिले में पहले ही माहौल गर्माया हुआ है. रेत माफिया को जिले के दिग्गज नेता और अफसर नियंत्रित कर रहे है. पुलिस, राजस्व अथवा आरटीओ की टीम बगैर नेता की अनुमित के किसी भी वाहन को रोक नहीं रही है.

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे