इंस्टा फ्रैंड ने सूरत में किया बलात्कार
तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
नागपुर.
इंस्टा फ्रैंड ने शादी का झांसा देकर युवती पर बलात्कार किया है. गुजरात के सूरत में हुई इस घटना की युवती ने नागपुर लौटकर शिकायत दर्ज कराई है. लकड़गंज पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सूरत पुलिस को भेज दी है. 26 वर्षीय युवती काटोल की निवासी है. उसकी आरोपी वर्धमान नगर निवासी युवक के साथ इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई. युवती की शिकायत के अनुसार वह सूरत में काम करती थी. आरोपी की बुआ भी सूरत में रहती है. इस वजह से उसका सूरत आना-जाना था. आरोपी जून 2025 में सूरत आया था. वह युवती को सूरत रेलवे स्टेशन के पास स्थित होटल ले गया. उसने युवती को शादी करने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए. इसके बाद कई मौकों पर अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर शारीरिक संबध बनाए. बाद में शादी करने से इनकार कर दिया. युवती ने नागपुर पहुंचकर लकड़गंज थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच गुजरात पुलिस को स्थानांतरित कर दी.