बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

विनफास्ट VF5 फेसलिफ्ट भारत आने की तैयारी में, कंपनी ने डिजाइन पेटेंट फाइल किया

विनफास्ट VF5 फेसलिफ्ट भारत आने की तैयारी में, कंपनी ने डिजाइन पेटेंट फाइल किया तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
कारोबार PT24 टीम

वियतनाम की बड़ी कार कंपनी VinFast भारत के इलेक्ट्रिक वाहन (EV) बाजार में उतरने की पूरी तैयारी में है। कंपनी अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूव्ही VinFast VF5 Facelift भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इसका मकसद टाटा मोटर्स जैसी दिग्गज कंपनियों को कड़ी टक्कर देना है। हाल ही में कंपनी ने इस कार का डिजाइन पेटेंट भारत में फाइल किया है, जिसके बाद बाजार में इसके आने की चर्चा तेज हो गई है।

VinFast VF5 का मूल स्वरूप वैसा ही रखा गया है, लेकिन इस फेसलिफ्ट मॉडल के आगे और पीछे के हिस्से में बड़े कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं। कार का बोनट नए डिजाइन का है और हेडलाइट्स अब बंपर पर नीचे की तरफ दी गई हैं। इसके अलावा काले रंग का बंपर है, जो कार को मॉडर्न और एजी लुक देता है। नए डिजाइन के 16 इंच के अलॉय व्हील्स और पीछे की तरफ कनेक्टेड LED टेललाइट्स भी लगाई गई हैं। टेलगेट के बीच में 'VinFast' की ब्रांडिंग दिखाई देती है।

एसयूव्ही के केबिन में कई आधुनिक फीचर्स मिलने की संभावना है। डैशबोर्ड पर एक बड़ी फ्री-स्टैंडिंग टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, नया सेंटर कंसोल और टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया जा सकता है। सेंट्रल स्क्रीन पर मनोरंजन के साथ ड्राइविंग की सारी जरूरी जानकारी भी मिलेगी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में उपलब्ध जानकारी के मुताबिक VinFast VF5 दो अलग-अलग बैटरी विकल्पों में आती है। पहले विकल्प में 29.6kWh की बैटरी और फ्रंट-एक्सल पर लगी मोटर है, जो 95hp पावर और 135Nm टॉर्क पैदा करती है। इसकी NEDC रेंज 268 किलोमीटर है।

दूसरे विकल्प में 37.23kWh का बड़ा बैटरी पैक है, जो 136hp पावर और 135Nm टॉर्क देता है। कंपनी के दावे के मुताबिक यह वर्जन एक चार्ज में 326 किलोमीटर तक की रेंज देता है। हालांकि भारतीय बाजार में कौन सा बैटरी विकल्प आएगा, इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

VinFast VF5 कंपनी के पोर्टफोलियो की सबसे किफायती और बजट-फ्रेंडली कार हो सकती है। भारतीय बाजार में यह एसयूव्ही टाटा की लोकप्रिय इलेक्ट्रिक कारों, यानी टाटा पंच ईवी या नेक्सॉन ईवी, के साथ मुकाबला कर सकती है। कंपनी भारत में इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 12 लाख रुपये के आसपास रख सकती है, ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है।

#नागपुर#कारोबार#PT24#Business#Nagpur

विज्ञापन

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप 'आप' पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे