व्हाट्सऐप में टेक्स्ट मेसेज भी एक बार देखने के बाद गायब, एंड्रॉयड बीटा पर नया फीचर
तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
व्हाट्सऐप ऐसा फीचर ला रहा है जिसमें भेजा गया टेक्स्ट मेसेज सामने वाला सिर्फ एक बार देख पाएगा। पासवर्ड और ओटीपी जैसी संवेदनशील जानकारी भेजने में यह काम आ सकता है।
व्हाट्सऐप अपने यूजर्स की प्राइवेसी और सुरक्षा बेहतर करने के लिए कुछ समय से नए फीचर ला रहा है। इसी कड़ी में कंपनी अब एक और फीचर तैयार कर रही है। इसकी मदद से यूजर ऐसे टेक्स्ट मेसेज भेज सकेंगे, जिन्हें पाने वाला सिर्फ एक बार देख पाएगा। मेसेज देखते ही उसका मजमून अपने आप गायब हो जाएगा।
अब तक यह सुविधा सिर्फ फोटो, वीडियो और वॉइस नोट के लिए थी। कंपनी इसे अब टेक्स्ट मेसेज के लिए भी ला रही है। इस फीचर से पासवर्ड ही नहीं, ओटीपी और दूसरी संवेदनशील जानकारी भेजते समय भी 'एक बार देखें' (View Once) का विकल्प चुना जा सकेगा।
रिपोर्ट के मुताबिक यह फीचर फिलहाल एंड्रॉयड बीटा यूजर्स के लिए लाया गया है। यह व्हाट्सऐप के एंड्रॉयड बीटा वर्जन 2.26.45.6 में मिला है। आने वाले कुछ हफ्तों में इसे बाकी बीटा यूजर्स के लिए और उसके बाद सभी के लिए जारी किया जा सकता है।
इसे इस्तेमाल करने का तरीका सीधा है। जिस व्यक्ति को मेसेज भेजना है, पहले उसकी चैट खोलें। फिर मेसेज टाइप करें और सेंड बटन को कुछ देर दबाए रखें। अगर यह फीचर आपके फोन पर आ चुका है, तो दो विकल्प दिखेंगे: 'Schedule Message' और 'View Once'। 'View Once' चुनें और 'OK' पर टैप करें। इसके बाद मेसेज भेजा जा सकता है।
रिपोर्ट के मुताबिक पाने वाला 'View Once' टेक्स्ट मेसेज को कॉपी, सेव, शेयर या फॉरवर्ड नहीं कर पाएगा। स्क्रीनशॉट लेने और ऐप के अंदर स्क्रीन रिकॉर्डिंग करने पर भी रोक रहेगी। यह मेसेज आम चैट विंडो में नहीं दिखेगा, बल्कि एक अलग इंटरफेस में खुलेगा।
पाने वाला जब मेसेज पढ़ लेगा, तो 'Opened' स्टेटस दिखेगा और मेसेज दोनों यूजर्स की चैट से गायब हो जाएगा। यह फीचर कई लोगों के लिए काम का साबित हो सकता है।
गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।
कमेंट
अभी कोई कमेंट नहीं। पहले आप लिखिए।