गुरूवार, 19 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

नागपुर-अमरावती हाईवे पर कार डिवाइडर पार कर पलटी, देविदास खवंसे की मौत, दो घायल

हाईवे किनारे पुलिस और बचावकर्मी टूटी बाइक और पलटी कार की जांच कर रहे हैं, शाम की रोशनी तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
शहर PT24 टीम

खापरी इलाके में कलकत्ता ढाबे के सामने तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर बेकाबू होकर डिवाइडर लांघ गई। हादसे में 45 वर्षीय देविदास खवंसे की मौके पर मौत हो गई और दो लोग घायल हुए।

नागपुर-अमरावती राष्ट्रीय महामार्ग पर खापरी इलाके में तेज रफ्तार ने एक व्यक्ति की जान ले ली और दो लोगों को घायल कर दिया। कलकत्ता ढाबे के सामने एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार बेकाबू हो गई और डिवाइडर पार करके सड़क की दूसरी तरफ पहुंच गई।

वहां एक बाइक के पास तीन लोग खड़े थे। कार ने उन्हें करीब 50 से 75 मीटर तक घसीट दिया। इसके बाद कार तीन बार पलटी खाकर करीब 15 से 20 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर खड़ी दोपहिया गाड़ी पूरी तरह चकनाचूर हो गई।

हादसे में चंदनपारडी के रहने वाले 45 वर्षीय देविदास खवंसे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जुनापानी के रहने वाले 62 वर्षीय शामसुंदर ढोबले और वाघोड़ा के रहने वाले प्रल्हाद गिराले घायल हुए। दोनों को इलाज के लिए कोंढाली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

बताया जा रहा है कि स्विफ्ट डिजायर (MH 01 BK 5361) नागपुर से अमरावती की ओर जा रही थी। कार में सवार अनिकेत ठाकरे, शुभम वाघमारे, शुभम गजभे और शंकर पटेल को भी मामूली चोटें आईं।

हादसे की खबर मिलते ही कोंढाली पुलिस और हाईवे सुरक्षा पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

#नागपुर#शहर#PT24#Civic#Nagpur

गूगल पर primetime24.com को अपना पसंदीदा स्रोत चुनिए आपके पसंदीदा स्रोतों की खबरें गूगल की टॉप स्टोरीज़ में ज़्यादा दिखती हैं।

विज्ञापन