बुधवार, 4 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

ट्रक की टक्कर से महिला प्रोफेसर की मौत

जुर्म Jagdish Joshi

कॉलेज जाते वक्त हादसा, 6 घंटों में दो मौत

नागपुर की सड़कों पर बेलगाम भारी वाहनों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है.रोज की तरह कॉलेज जा रही महिला असिस्टंट प्रोफेसर को हिंगणा रोड के झोन चौक पर तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल डाला. यह हादसा बुधवार की सुबह हिंगणा मार्ग के झोन चौक पर हुआ. मृतक 35 वर्षीय प्रियंका प्रवीण मोरे है. प्रियंका वानाडोंगरी स्थित वाईसीसीई कॉलेज में असिस्टंट प्रोफेसर थी. वह दुपहिया पर सवार होकर ड्यूटी के लिए जा रही थीं झोन चौक के पास एक अज्ञात ट्रक चालक ने उनकी दुपहिया को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि प्रियंका सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं. हादसे के बाद उन्हें तत्काल शालिनीताई मेघे अस्पताल पहुंचाया गया. परिजनों और अस्पताल में मौजूद लोगों को उम्मीद थी कि प्रियंका की जान बच जाएगी, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. बताया जाता है कि प्रियंका ने एक वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास किया. इसी दौरान वह हादसे की चपेट में आ गई. बताया जाता है कि प्रियंका ने हेल्मेट पहना हुआ था. सड़क पर गिरने से हेल्मेट निकलकर खिसक गया. जिसके चलते प्रियंका के सिर पर गहरी चोट आ गई. प्रियंका का चार साल का बेटा है. उसकी मौत से परिजन गहरे सदमें में है. एमआईडीसी पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है. मंगलवार को 6 घंटों के भितर सड़क हादसो में दो महिलाओं को जान गवानी पड़ी है. दोपहर 4 बजे गोधनी में अश्विनी फलके की मौत हुई थी.

:::::::::::::::::::::::::::

#नागपुर#जुर्म#PT24#Crime#Nagpur

विज्ञापन

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप 'आप' पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे