बुधवार, 4 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

मां के सामने बेटे को घोंपा चाकू

प्रशांत जुमड़े पीआई कोतवाली
जुर्म PT24 टीम

पुरानी रंजिश में वारदात, आरोपी गिरफ्तार

नागपुर.

पुरानी रंजिश के चलते कोतवाली थाना के गवलीपुरा में एक युवक पर उसकी मां के सामने ही धारदार चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया. घायल रिजवान और आरोपी शेख यासीन उर्फ यासीन ताज एक-दूसरे को पिछले पांच साल से जानते थे. कुछ समय पहले दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. बताया जा रहा है कि इस विवाद के बाद रिजवान ने अपने दोस्तों के साथ यासीन के बारे में अपशब्द कहे थे. इसी बात को लेकर यासीन के मन में रंजिश पल रही थी. इसी पुरानी रंजिश का हिसाब चुकता करने के लिए यासीन मंगलवार की रात रिजवान के पास पहुंचा. दोनों के बीच एक बार फिर कहासुनी शुरू हो गई.

देखते ही देखते बहस ने हिंसक रूप ले लिया. यासीन ने धारदार चाकू से रिजवान पर हमला कर दिया. रिजवान गंभीर रूप से घायल हो गया. वारदात के वक्त उसकी मां नसीम बानो कुरैशी भी मौके पर मौजूद थीं. हमले के बाद यासीन मौके से फरार हो गया. रिजवान को तत्काल मेयो अस्पताल पहुंचाया गया. रिजवान की मां नसीम बानो कुरैशी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने यासीन को गिरफ्तार करके हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है.

#नागपुर#जुर्म#PT24#Crime#Nagpur

विज्ञापन

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप 'आप' पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे