बुधवार, 4 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
PT24 खास खबर

डीसीपी के केबिन में शिकायतकर्ता ने जड़ दिए चांटे

डीसीपी के केबिन में शिकायतकर्ता ने जड़ दिए चांटे
एआई निर्मित चित्र
जुर्म PT24 टीम

प्रतिबंधक कार्रवाई के दौरान पर हमला, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

नागपुर.

शहर पुलिस में जोन-1 के डीसीपी ऋषिकेश सिंगारेड्डी के केबिन में मंगलवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब प्रतिबंधक कार्रवाई के लिए बुलाए गए एक व्यक्ति को शिकायतकर्ता ने सबके सामने चांटे जड़ दिए. डीसीपी के केबिन में हुई इस अप्रत्याशित घटना से पुलिस अधिकारी और कर्मचारी भी सकते में आ गए. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी अनिकेत डवले के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है. मामला आरटीओ कार्यालय से जुड़े प्रमोद गौरखेड़े और अनिकेत डवले के बीच विवाद का है. करीब दो महीने पहले गौरखेड़े के खिलाफ एमआईडीसी थाने में एनसी (असंज्ञेय) मामला दर्ज किया गया था. यह शिकायत अनिकेत डवले ने की थी. उसका आरोप था कि गौरखेड़े ने उसके साथ गाली-गलौज की थी. इसी मामले में मंगलवार शाम डीसीपी ऋषिकेश सिंगारेड्डी ने गौरखेड़े को प्रतिबंधक कार्रवाई के लिए अपने कार्यालय में बुलाया था. वहां उसके खिलाफ बॉन्ड भरने की प्रक्रिया चल रही थी. इसी दौरान शिकायतकर्ता अनिकेत डवले भी डीसीपी कार्यालय पहुंच गया. बातचीत के बीच अचानक अनिकेत ने डीसीपी के केबिन में ही गौरखेड़े पर हमला कर दिया और उसे ताबड़तोड़ चांटे जड़ दिए.

सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना

डीसीपी के केबिन में हुई मारपीट की यह घटना कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई. घटना के बाद पुलिस ने गौरखेड़े की मेडिकल जांच कराई. मंगलवार शाम उसके खिलाफ एनसी मामला दर्ज किया गया था, जबकि बुधवार रात मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद अनिकेत डवले के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया गया. इस घटना ने पुलिस महकमे में भी चर्चाओं को हवा दे दी है. बताया जाता है कि गौरखेड़े के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पुलिस पर काफी समय से दबाव बनाया जा रहा था. आरोप है कि अपनी अपेक्षा के मुताबिक कार्रवाई नहीं होने से नाराज अनिकेत ने डीसीपी के सामने ही कानून हाथ में ले लिया. पुलिस अधिकारियों ने इस दुस्साहस को गंभीरता से लिया है. गौरखेड़ा का कहना है कि अनिकेत की पत्नी पत्रकार होने से पुलिस उसके साथ ज्यादती कर रही है.

#नागपुर#जुर्म#PT24#Crime#Nagpur

विज्ञापन

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप 'आप' पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे