मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
20:27 IST

TRAI का नया नियम: अब सिर्फ कॉलिंग-एसएमएस वाले सस्ते रिचार्ज प्लान भी मिलेंगे

टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने ग्राहक संरक्षण नियमों में बदलाव किया है, जिसके बाद कंपनियों को बिना डेटा वाले वॉइस-एसएमएस प्लान भी लाने होंगे।

TRAI का नया नियम: अब सिर्फ कॉलिंग-एसएमएस वाले सस्ते रिचार्ज प्लान भी मिलेंगे
एआई से बनाई गई प्रतीकात्मक तस्वीर; यह घटना का वास्तविक फोटो नहीं है | PT24

जिन मोबाइल यूजर्स को रिचार्ज प्लान में इंटरनेट डेटा की कोई जरूरत नहीं होती और बस कॉलिंग या एसएमएस से काम चल जाता है, उनके लिए एक बड़ी खबर है। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी TRAI ने ऐसे ग्राहकों के लिए एक अहम फैसला लिया है।

TRAI ने ग्राहक संरक्षण से जुड़े नियमों में सुधार किया है। नए नियमों के तहत टेलीकॉम कंपनियों को अब अपने यूजर्स के लिए ऐसे रिचार्ज ऑप्शन भी देने होंगे, जिनमें डेटा शामिल होना जरूरी नहीं होगा। यानी अब कंपनियों को अलग-अलग वैलिडिटी के साथ सिर्फ कॉलिंग और एसएमएस वाले प्लान भी ऑफर करने पड़ेंगे।

अभी तक ज्यादातर यूजर्स को डेटा की जरूरत न होने पर भी कॉलिंग के साथ डेटा वाला पैक ही खरीदना पड़ता था। नए नियम लागू होने के बाद कंपनियों को वॉइस और एसएमएस पर आधारित प्लान भी अलग से देने होंगे। इसका सबसे ज्यादा फायदा उन ग्राहकों को होगा जो स्मार्टफोन का इस्तेमाल मुख्य रूप से कॉलिंग और एसएमएस के लिए ही करते हैं।

TRAI ने 21 सितंबर को ग्राहक संरक्षण नियमावली में यह सुधार किया। इन नए नियमों को लागू होने में कुछ समय लगेगा। ऑफिशियल राजपत्र में अधिसूचना जारी होने के करीब 30 दिनों के भीतर कंपनियों को नई व्यवस्था के मुताबिक बदलाव करने होंगे।

नए वॉइस-एसएमएस प्लान की कीमतें अभी तय नहीं हुई हैं। एक उदाहरण के तौर पर, अगर किसी कंपनी का मौजूदा डेटा वाला रिचार्ज प्लान 350 रुपए का है, तो डेटा हटाने के बाद सिर्फ कॉलिंग और एसएमएस वाले ऑप्शन के लिए करीब 150 से 200 रुपए ही खर्च करने पड़ सकते हैं। यानी ग्राहकों को सीधे 150 से 200 रुपए तक की बचत हो सकती है। हालांकि प्लान की कीमत और वैलिडिटी अलग-अलग कंपनी पर निर्भर करेगी। एक रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल करीब 71 फीसदी लोगों का मोबाइल रिचार्ज खर्च 50 से 200 फीसदी तक बढ़ गया।

इतना ही नहीं, नए बदलावों के तहत कंपनियों को रिचार्ज की वैलिडिटी को लेकर भी साफ ऑप्शन देने होंगे। 28 दिन के प्लान के साथ-साथ कंपनियों को 30 दिन की वैलिडिटी वाले ऑप्शन भी देने होंगे। इससे ग्राहकों को अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से प्लान चुनने की सुविधा मिलेगी।

अभी कोई अपडेट नहीं

खबर छप चुकी है, लेकिन लाइव थ्रेड अभी शुरू नहीं हुआ। डेस्क कोई अपडेट डालते ही वह यहाँ दिखेगा।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे