शादी का झांसा देकर नाबालिग से बलात्कार
नागपुर.
शादी का झांसा देकर नाबालिग से बलात्कार किया गया है. नाबालिग के गर्भवती होने के बाद घटना सामने आई है. पांचपावली पुलिस थाने मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है. 16 वर्षीय नाबालिग अपनी मां और भाई के साथ रहती है. मां नौकरानी का काम करती है. भाई स्कूल जाता है. नाबालिग की यवतमाल निवासी 30 इमरान इरफान कुरैशी से पहचान हुई. इमरान ने किशोरी को शादी करने का झांसा दिया. उसके घर आकर जबरण शारीरिक संबंध बनाए. घटना की जानकारी किसी को देने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी. कुछ समय बाद किशोरी गर्भवती हो गई. उसने अपनी मां और अन्य परिजनों को जानकारी दी. परिजनों ने पांचपावली थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने रेप तथा पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर इमरान को गिरफ्तार किया है.