शनिवार, 10 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
00:20 IST

शरीर सुख के लिए पत्नी को यातनाएं

एक साल से त्रस्त है पीड़िता, इमामवाड़ा में मामला दर्ज

शरीर सुख के लिए पत्नी को यातनाएं तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं

नागपुर.

हमबिस्तर होने के लिए पत्नी को यातनाएं दिए जाने का मामला सामने आया है. इमामबाड़ा पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज किया है. 35 वर्षीय पीड़िता और 40 वर्षीय आरोपी पति-पत्नी है. आरोपी पति जबरन शारीरिक संबंध रखने के लिए पीड़िता को यातनाएं देता था. इस वजह से पीड़िता साल भर से अलग रहती है. इसके बाद भी पति की यातनाएं कम नहीं हुई है. 25 मार्च 2025 को आरोपी पीड़िता के पास आकर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डाल रहा था. इनकार करने पर उसने पीड़िता की हत्या करने का प्रयास भी किया था. इस संबंध में कोतवाली थाने में मामला भी दर्ज है. पीड़िता एक मॉल में काम करती है. 7 अक्टूबर की दोपहर आरोपी पति ने पीड़िता के मोबाइल पर उसके अश्लील फोटो भेजें. उसे अदालत में चल रहे केस को वापस लेने को कहा. केस वापस नहीं लेने पर उसके अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी. आरोपी पति ने पीड़िता के अश्लील फोटो पीड़िता के भाई को भी भेजें. इसके बाद पीड़िता ने इमामबाड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस में छेड़खानी और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे