शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
08:50 IST

सड़क दुर्घटना में बाईक सवार पत्रकार की मौत

दो अन्य जख्मी, वाडी फ्लाई ओवर पर हादसा

नागपुर.

अमरावती मार्ग के वाडी फ्लाई ओवर पर हुई भीषण सड़क दुर्घटना में बाईक सवार पत्रकार मिलिंद गायधने की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग जख्मी हो गए. यह हादसा 13 अक्तूबर की रात हुआ. वाडी निवासी 60 वर्षीय पत्रकार मिलिंद काशीनाथ गायधने 13 नवंबर की रात 10.45 बजे बाईक पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे. वाडी फ्लाई ओवर से उतरने के दौरान पीछ से आ रही बाईक क्रमांक एम.एच./49/सी.वी./3300 के चालक आश्रय डागा ने गायधने की बाईक को टक्कर मार दी. इस टक्कर में गायधनी गंभीर रूप से जख्मी हो गए. इसके बाद आश्रय ने सामने से चल रही कार क्रमांक एम.एच./49/सी.एल./5662 को टक्कर मार दी. आश्रय और उसकी बाईक पर सवार युवक भी जख्मी हो गया. तीनों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने पर गायधने को मृत घोषित कर दिया गया. इस घटना से गायधने के परिजन और साथी गहरे शोक में है. गायधने ने शहर के कई अखबारों में कार्य किया था. सामाजिक स्तर पर भी सक्रिय थे. वह मिलिंद कीर्ति के नाम से परिचित थे. वाडी पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है.

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे